बच्चों के उपचार हेतु मेेगा षिविर का आयोजन 21 को
अनूपपुर / राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अनूपपुर जिले में 4-डी के चिन्हित 0 से 18 वर्ष के बच्चों के उपचार हेतु स्वसहायता भवन अनूपपुर में मेगा षिविर का आयोजन कलेक्टर श्री अजय शर्मा के निर्देषन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.पी. श्रीवास्तव के मार्गदर्षन में विषय विषेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा 21 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाना है। आर.बी.एस.के. के कोआर्डिनेटर जतिन भट्ट ने इस संबंध में बताया है कि जन्मजात एवं 18 वर्ष तक के मूक बधिर बच्चों के लिये काक्लियर इम्प्लान्ट एवं हियरिंग एड दिये जाने हेतु श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा से आये चिकित्सक टीम द्वारा चिन्हांकन किया जायेगा। 0-18 वर्ष तक के बच्चे जो हृदय रोग से पीड़ित हैं उनका चिन्हांकन एल.बी.एस. हाॅस्पिटल भोपाल से आये चिकित्सकों द्वारा कर उपचार किया जायेगा। कटे-फटे होंठ एवं तालू के लिये बच्चों का चिन्हांकन सी.एच.एल. हाॅस्पिटल इंदौर से आये चिकित्सक दल द्वारा किया जायेगा एवं चिन्हांकन पश्चात् सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डाॅ. आर.पी. श्रीवास्तव ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों को मेगा षिविर में लाकर शासन द्वारा प्रदाय की जा रही सुविधाओं से लाभांवित हों। उन्होंने बताया कि षिविर में भाग लेने वाले बच्चों का कलर पासपोर्ट साइज फोटो, राषन कार्ड या आधार कार्ड तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति, परिचय पत्र के साथ षिविर में अवष्य लावें।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com