महिला ने फांसी पर झूलकर दी जान
ग्वालियर : पुरानी छावनी पर रहने वाली महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने आत्मघाती कदम क्यो उठाया, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक पुरानी छावनी इलाके में रजनी कुशवाह का परिवार रहता है। बीती रात को महिला ने परिवार के साथ खाना खाया और सोने चली गई। सुबह घर में जब जगार हुई तो रजनी की लाश फांसी पर लटकी मिली। परिजनों ने तत्काल इसकी इत्तला पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डैड हाउस भेज दिया। पुलिस को आशंका है कि गृहक्लेश के चलते रजनी ने मौत को गले लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
वही दूसरी तरफ पुरानी छावनी इलाके के रेलवे ट्रेक पर युवक की लाश मिली है। पुलिस के मुताबिक गैंग मैन ने इसकी इत्तला की थी। इसके बाद पुलिस पहुंची तो ट्रेक पर लाश मिली। मरने वाला 25-30 साल का युवक है। मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। पुलिस ने शव को डैड हाउस भेजकर मर्ग कायम कर शिनख्ती के प्रयास तेज कर दिए है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com