जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ रश्मि सिंह के द्वारा किया गया विद्यालय का निरीक्षण
उचेहरा(सतना) : ऊँचेहरा के सेमरी दुबे ग्राम पंचायत की शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ रश्मि सिंह द्वारा किया गया जिसमे उन्होंने बच्चों से पढ़ाई -लिखाई के बारे में जानकारी ली एवं बच्चो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया । बातचीत के दौरान बच्चो ने बताया कि विद्यालय में सड़क ना होने के कारण हमें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है एवं बरसात के दिनों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है । जिस पर डॉ रश्मि सिंह ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए सड़क बनवाने का निर्णय लिया एवं कहा कि जिला पंचायत की आगामी बैठक में प्रस्ताव देकर जल्द से जल्द स्कूल के सामने सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस आश्वासन पर समस्त ग्रामीणजनों एवं विद्यालय परिवार ने डॉ रश्मि सिंह का आभार व्यक्त किया।मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सोहन लाल शुक्ला, उपसरपंच श्यामबिहारी शुक्ला, पूर्व सरपंच मथुरा कोल,पंच राजबहादुर सिंह,पंच बीरन कोल, तेजभान विश्वकर्मा, प्रभु दयाल द्विवेदी, जितेंद्र दुबे, मोनु शुक्ला,झुरहा कोल एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com