-->

Breaking News

मऊगंज: स्वच्छ भारत अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी महापौर ममता गुप्ता

रीवा(मऊगंज) : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को साकार करने में जुटीं मऊगंज नगर परिषद की अध्यक्ष चन्द्रप्रभा गुप्ता के सफल प्रयासों को मूर्त रूप प्रदान करने के उद्देश्य से रीवा की महापौर ममता गुप्ता कल एक बार फिर से मऊगंज पहुंचेंगी जहां वो स्वच्छ भारत अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी कल सबसे पहले श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना करने के उपरांत वहां पर नवनिर्मित टीनसेड एवं चबूतरे के साथ स्नानागार का लोकार्पण करेंगी इसके बाद स्थानीय माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण के बाद स्थानीय दुकानदारों को डस्टबिन भी वितरण करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नगर परिषद की अध्यक्ष चन्द्रप्रभा गुप्ता ने बताया कि मंदिर में सुलभ काम्प्लेक्स के निर्माण से यहां आने वाले दर्शनार्थियों को सुविधा होगी तो वहीं दुकानदारों को डस्टबिन वितरण योजना से नगर को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी जिससे हम भारत को 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती तक स्वच्छ भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर होंगे तो वहीं मध्यप्रदेश में मऊगंज को अग्रणी नगर बनाने का सपना भी साकार होगा आगे उन्होंने नगर वासियों से कचरा डस्टबिन में एकत्र करते हुए कचरा वाहन में कचरा देकर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com