स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत अभियान जारी
होशंगाबाद। नगरपालिका परिषद द्वारा स्वच्छता ही सेवा है पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रतिदिन स्वच्छता के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नगर की स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूल कालेज की छात्र-छात्राएं एवं प्राचार्यगण, बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। आज नर्मदा कालेज छात्रों द्वारा स्वच्छता को लेकर रैली का आयोजन नगर के मुख्य मार्गों से निकालकर सतरस्ते पर डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर समापन कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु पालिथिन मुक्ति के पंपलेटों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, सीएमओ अमरसत्य गुप्ता ने सभी नगरवासियों से आव्हान किया है कि वे पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर 372वे स्थान पर था, इस वर्ष 2017 के स्वच्छता सर्वेक्षण की आपके सहयोग से नगर 59 नंबर पर आ गया है। सभी नागरिकों से आग्रह है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में अपने नगर को भारत का प्रथम नगर बनाने में सहयोग दें। अपने आसपास की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने से नगर अपने आप ही नंबर 01 पर आ सकता है।
रैली में नर्मदा कालेज के प्राचार्य ओएन चौबे, कर्नल 13 एमपी बटालियन पीएस सिकरवार, मेजर सुबेदार अनिल कुमार, एनसीसी अधिकारी डॉ एसके दिवाकर, नपा के स्वास्थ्य अधिकारी सीएम मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक राजेश सोनी, उमेश बड़गूजर, स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com