-->

Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार महेश बाग़ी का निधन


भोपाल। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार श्री महेश बाग़ी जी का निधन हो गया हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर हार्ट अटेक के चलते वह अब हमारे बीच नही रहे। श्री बाग़ी जी का पत्रकारिता में अदभूत योगदान रहा हैं।

संघर्ष शील पत्रकार जो जीवन भर सच्चाई और पत्रकारिता के लिये संघर्ष करता रहा,,आज वो सबको छोड़कर चला गया।

महेश बागी ने अपने नाम में ही बागी उपनाम जोड़ रखा था। ब्यवहार से मृदुल,अल्हड़ स्वभाव वाले महेश बागी आज 9 सितम्बर को.दिन में एक बजे बाथरूम में गये,उसी समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वे नीचे गिरे और दुनिया से विदा हो गये।परिजन उन्हें तत्काल पयूपिल्स अस्पताल ले गये, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कल सुबह 10 बजे उन्हे अयोध्या से सुभाष नगर विश्रामघाट ले जाकर अन्तिम संस्कार किया जायेगा।सभी पत्रकार बन्धुओं से अनुरोध है,कि उनकी अन्तिम क्रिया में अवश्य शामिल हों। वे अपने पीछे पत्नी,एक पुत्री, एक पुत्र जो दसवीं में अध्ययनरत हैं छोड़ गये हैं।

ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति दे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com