-->

Breaking News

पुलक जनचेतना मंच की बैठक संपन्न, बारामति में होगा अधिवेशन


राज कुमार पंत 
गुना,व्यूरो । पुलक जनचेतना मंच एवं महिला जाग्रति मंच का 19 वां अधिवेशन बारामति (महाराष्ट्र) में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा। जिसमें गुना सहित देशभर की शाखाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित होंगे। पुलक जनचेतना मंच शाखा गुना के अध्यक्ष पवन जैन बंटी ने बताया कि अधिवेशन के संबंध में गत दिवस विद्यासागर नगर स्थित वासुपूज्य जिनालय संतशाला पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें मंच के सदस्यों ने अधिवेशन एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विचार विमर्श कर रूपरेखा तैयार की। इस मौके पर संरक्षक कबूलचंद जैन, संजय कठ्रया, कमलेश जैन बाबूजी, चंदशेखर जैन, अजित जैन, इंजी. अमित जैन, राजेन्द्र जैन धमनार आदि उपस्थित थे।

सम्मेद शिखरजी से आए जत्थे का किया स्वागत
शाश्वत तीर्थक्षेत्र सम्मेद शिखर जी के दर्शन कर लौटे 220 लोगों के जत्थे का स्वागत पुलक जन चेतना मंच ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर किया। जैन युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित सम्मेद शिखरजी की यात्रा में शहरभर से 220 श्रद्धालुओं का जत्था दर्शनार्थ गया हुआ है। जिसने अपनी सफल धार्मिक यात्रा के बाद शुक्रवार को वापिसी की। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष पवन जैन बंटी, संजय कठ्रया, जैन समाज अध्यक्ष संजीव जैन, मंत्री कमलेश जैन सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित थे। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com