-->

Breaking News

मुख्यमंत्री अल्प प्रवास पर चंदेरी आए, आमजन से भी हुए रूबरू


अशोकनगर : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अल्प प्रवास पर अशोकनगर जिले के तहसील मुख्यालय चंदेरी में हैलीकॉप्टर से आए। मुख्यमंत्री ने हैलीपेड पर जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय आम नागरिकों से भी चर्चा की। चंदेरीवासियों ने अपनी माँग और समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।



हैलीपेड पर उपस्थित ग्वालियर संभाग के आयुक्त श्री एस एन रूपला, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनिल कुमार, कलेक्टर श्री बी एस जामोद, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह गौर ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अमले को चंदेरीवासियों की समस्याओं के शीघ्र निदान के निर्देश भी दिए।


उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री श्री चौहान चंदेरी में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com