राम और कृष्ण से भी महान हैं CM शिवराज : उमाशंकर गुप्ता
भिंड। इन दिनों मध्यप्रदेश में किसान सम्मेलनों का आयोजन हो रहा है। किसान आंदोलन के बाद शिवराज सिंह चौहान सरकार की तारीफ करने के लिए हर जिले में मंत्रियों को भेजा गया है। उमाशंकर गुप्ता भिंड के प्रभारी मंत्री हैं अत: वो भिंड में आयोजित किसान संगोष्ठी को संबोधित करने आए। यहां उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की सरकार को भगवान श्रीराम की अयोध्या में स्थापित हुई सरकार जिसे रामराज्य कहते हैं, से भी बेहतर बता डाला। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह सरकार किसान के हित में भगवान कृष्ण से भी बेहतर काम कर रही है।
मामला भिंड जिले के लाहरौली गांव में आयोजित किसान संगोष्ठी का है। किसानों को संबोधित करने के लिए कैबिनेट मंत्री उमाशंकर गुप्ता उपस्थित थे। उन्होंने किसानों को समझाया कि मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार, अब तक की सबसे किसान हितैषी सरकार है। उन्होंने बताया कि भगवान राम के राज्य में किसानों को बिना ब्याज का कर्ज मिलता था। वो 1 लाख रुपए कर्ज लेता था तो उतना ही वापस चुका देता था परंतु शिवराज सिंह के राज में किसान 1 लाख रुपए कर्ज लेता है तो उसे मात्र 90 हजार रुपए चुकाने होते हैं। इस तरह शिवराज सिंह की सरकार भगवान राम की सरकार से भी अच्छा काम कर रही है। उमाशंकर गुप्ता ने यह भी बताया कि द्वापर युग में भगवान कृष्ण ने किसानों के हित में काम किए परंतु शिवराज सिंह की सरकार ने उससे भी ज्यादा काम किए हैं।
इससे पहले सिवनी में कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कृषि उपज मंडी की महिला सचिव को भरे मंच से लताड़कर भगा दिया था। राजगढ़ में यशोधरा राजे सिंधिया एक विकलांग युवक से नाराज हो गईं थीं। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उसे धक्के देकर भगा दिया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com