अमेरिका मे जाकर राहुल गांधी ने की PM मोदी की तारीफ...
कैलिफोर्निया । अमेरिका की बर्कले यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भाषण दिया। भाषण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक चीज के लिए जमकर तारीफ भी की। राहुल ने कहा मोदी के पास कुछ स्किल्स हैं। वह काफी अच्छे वक्ता हैं, मुझसे काफी अच्छे।
वह जानते हैं कि भीड़ में जो तीन-चार तरह के अलग-अलग समूह हैं उन तक संदेश को कैसे पहुंचाया जाए। इस वजह से उनका संदेश ज्यादा लोगों तक पहुंच पाता है। इसके बाद राहुल ने मोदी पर चुटकी भी ली। राहुल ने कहा मुझे लगता है कि मोदी अपने साथ काम करने वालों से बातचीत नहीं करते, सांसद और भाजपा के लोगों ने मुझे यह बताया।
इससे पहले राहुल से पूछा गया कि क्या वह नेता नहीं बनना चाहते थे? इसपर राहुल बोले बीजेपी का एक तंत्र है जिसमें 1000 लोग कंप्यूटर पर बैठे हुए हैं और वे ही आपको मेरे बारे में बताते रहते हैं, वह तंत्र काफी अच्छे से काम कर रहा है, वे पूरा दिन मेरे बारे में अभद्र चीजें फैलाते हैं, यह तंत्र वह शख्स चला रहा है जो कि हमारे देश को भी चला रहा है।
कश्मीर में मनमोहन सिंह ने बेहतर काम किया
राहुल ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर 9 साल मैंने, तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पी. चिदंबरम और जयराम रमेश के साथ मिलकर काम किया। कश्मीर में मैंने जब काम शुरू किया था, तब वहां आतंकवाद चरम पर था।इसके बावजूद हमने आतंकी सोच को कम करके शांति का माहौल स्थापित करने का काम किया।
राहुल ने कहा कि 2013 में मैंने मनमोहन सिंह को गले लगाकर कहा कि आप की सबसे बड़ी सफलता कश्मीर में आतंकवाद को कम करना है। इस बात के लिए हमने बड़े-बड़े भाषण नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर के अवाम का दिल जीतने के लिए छोटे स्तर पर लोगों से बात की और उनका विश्वास जीता। कश्मीर में हमने एंटी इंडिया की सोच को खत्म करके पंचायती राज काम किया।
राहुल गांधी ने हिंसा की राजनीति पर जमकर प्रहार किया. राहुल ने कहा कि सदियों से भारत की पहचान अहिंसा की रही है और इसी रास्ते पर चलकर आगे बढ़ा है और भविष्य में भी इसी रास्ते के जरिए आगे बढ़ेगा. राहुल ने कहा कि किसी भी एक व्यक्ति के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल करना और आक्रामक रुख से आगे बढ़ना हानिकारक होता है. भारत में अहिंसा के विचार को हमेशा आगे रखा जाता है.
राहुल गांधी ने 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख दंगे की निंदा करते हुए कहा कि मैं उनके न्याय के लिए उनके साथ हूं. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह हिंसा का मैं निंदा करता हूं. उन्होंने कहा कि मेरी दादी सिखों को अपना मानती थीं. जब वह चुनाव हार गईं, तो भी हमारे घर के चारों ओर सिख लोग ही थे.
राहुल ने कहा, '' मैंने बचपन से ही हिंसा की त्रासदी को झेला है. उन्होंने कहा कि मेरे पिता और दादी को मार दिया गया. मुझसे ज्यादा हिंसा किसने झेली है. इन दिनों भारत में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा हो रही है और साथ ही दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है.
राहुल ने कहा कि ''जिन लोगों ने मेरी दादी को गोली मारी, मैं उन लोगों के साथ बैडमिंटन खेलता था. मुझे पता है कि हिंसा से क्या नुकसान हो सकता है. किसी भी व्यक्ति के खिलाफ हिंसा होनी गलत बात है. उन्होंने कहा कि जब आप अपने लोगों को खोते हो, तो आपको गहरी चोट लगती है. हिंसा से किसी का भला नहीं होने वाला है.
खबरें पढ़िए हिंदी में मध्य प्रदेश से (MP News in Hindi) एमपी ऑनलाइन न्यूज़ (Mp online news) के साथ| मध्य प्रदेश के राज्य से ताज़ा खबरें हिदी में (Hindi News) सबसे तेज़ अपने मोबाइल पर पढने के लिए डाउनलोड करिए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ का न्यूज़ Apps (Mp online news).लगातार फेसबुक में अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज क्लिक करें यहाँ एवं ट्विटर में भी फॉलो कर सकते है आप हमें क्लिक करें यहाँ

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com