-->

Breaking News

PM मोदी के साथ रोड शो में हिस्सा लेंगे शिंजो अबे, होगा ग्रैंड वेलकम


अहमदाबाद : जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे बुधवार को भारत के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं. खास बात यह है कि वह दिल्ली की बजाय गुजरात के अहमदाबाद आएंगे. यहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता होगी. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद शिंजो अबे दूसरे ऐसे वर्ल्ड लीडर हैं, जो सीधे गुजरात पहुंच रहे हैं.

गुजरात में पीएम मोदी और शिंजो अबे 12वें भारत-जापान सालाना संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी के साथ उनका लंबा कार्यक्रम है. भाजपा ने बताया कि अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचते ही शिंजो अबे पीएम मोदी के साथ रोड शो में हिस्सा लेंगे. 8 किलोमीटर लंबा यह रोड शो अहमदाबाद एयरपोर्ट से शुरू होकर साबरमती आश्रम पर खत्म होगा.

गुजरात भाजपा यूनिट के अध्यक्ष जीतूभाई वघानी ने कहा कि यह पहली बार है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी दूसरे देश के लीडर के साथ रोड शो करेंगे. उन्होंने बताया कि शिंजो अबे सीधे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरेंगे. यह हमारे लिए काफी खास पल है.

अहमदाबाद म्युनसिपल कॉरपोरेशन की स्थायी समिति के चेयरमैन प्रवीण पटेल ने बताया कि रोड शो के दौरान हजारों लोग शिंजो अबे का राज्य मं स्वागत करेंगे. इन दोनेां नेताओं के स्वागत के लिए सिंगिंग ट्रूप्स भी मौजूद रहेंगे. जो इनके स्वागत में 28 जगहों पर तैनात रहेंगे और इनका स्वागत करेंगे.

पटेल ने बताया कि साबरमती आश्रम पहुंचने के बाद अबे और पीएम मोदी शाम तक आराम करेंगे. इसके बाद दोनों नेता फेमस सिद्धि सैयद मस्ज‍िद भी जाएंगे. यह मस्जिद सिद्धि सैयद की जाली के नाम से भी जानी जाती है और यहां पत्थरों पर की गई नक्कासी दुनियाभर में फेमस है. पटेल ने बताया कि इसके बाद दोनों नेताओं को राज्य की ऐतिहासिक विरासतों के बारे में एक प्रजेंटेशन भी दिखाया जाएगा. रात को दोनों नेता मस्जिद के करीब ही 'अगाशिए' रेस्तरां में भोजन करेंगे.

करेंगे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का अनावरण

- 14 सितंबर को दोनों नेता सबसे पहले मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल प्रोजेक्ट का अनावरण करेंगे. यह भारत का बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट है.  

- इसके बाद दोनों नेता गांधीनगर स्थ‍ित महात्मा मंदिर में भारत-जापान एनुअल समिट में भाग लेंगे. यहां वह भारत और जापान की इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे.






खबरें पढ़िए हिंदी में मध्य प्रदेश से (MP News in Hindi) एमपी ऑनलाइन न्यूज़ (Mp online news) के साथ| मध्य प्रदेश के राज्य से ताज़ा खबरें हिदी में (Hindi News) सबसे तेज़ अपने मोबाइल पर पढने के लिए डाउनलोड करिए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ का न्यूज़ Apps (Mp online news).लगातार फेसबुक में अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज क्लिक करें यहाँ एवं ट्विटर में भी फॉलो कर सकते है आप हमें क्लिक करें यहाँ 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com