जन्मदिन पर दुनिया के दूसरे सबसे बड़े बाध का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
अहमदाबाद: तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 56 साल पहले नर्मदा जिले के केवादिया में सरदार सरोवर बांध की आधारशिला रखी थी. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन 17 सितंबर को इसका उद्घाटन करेंगे. यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने यह बातें कही. रूपाणी ने कहा कि पीएम मोदी सरदार सरोवर परियोजना को इसके 30 दरवाजों को खोलने के बाद राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसे नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण द्वारा इस साल 17 जून को बंद कर दिया गया था.
नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण ने 16 जून को देश के सबसे बड़े बांध के दरवाजों को बंद करने का आदेश दिया था. इसके दरवाजे बंद करने के बाद बांध की ऊंचाई 138 मीटर बढ़ाई गई, जिससे इसकी भंडारण क्षमता 12.7 लाख क्यूबिक मीटर से बढ़कर 47.3 लाख क्यूबिक मीटर (एमसीएम) हो गई. पहले इस बांध की ऊंचाई 121.92 मीटर थी.
रूपाणी ने कहा कि यह मोदी के जन्मदिन का सबसे अच्छा तोहफा है, क्योंकि उन्होंने इस बांध के लिए अथक काम किया है, ताकि राज्य के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में पानी लाया जा सके.
उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 से पहले सात सालों तक संप्रग सरकार ने बांध के गेट स्थापित करने की अनुमति नहीं दी. मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के 17 दिन के अंदर अनुमति दे दी गई.
उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना से 18 लाख हेक्टेयर जमीन को लाभ होगा नर्मदा के पानी से नहरों के जरिए 9,000 गांवों में सिंचाई की जा सकेगी.
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com