-->

Breaking News

कांग्रेस नेता ने PM मोदी के लिए कही 'गंदी बात'...!





नई दिल्ली: आज (17 सितंबर) को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिन मना रहे हैं. एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाई संदेशों का तांता लगा है, वहीं कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने अपने एक ट्वीट में उनके लिए गंदी भाषा का इस्तेमाल किया है.

दरअसल, रविवार को कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी का यह ट्वीट उस समय आया, जब पीएम मोदी गुजरात में सरदार सरोवर बांध का लोकार्पण कर रहे थे.

किसी कांग्रेसी नेता द्वारा पीएम मोदी के लिए अपशब्दों के इस्तेमाल का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया था.

मनीष तिवारी ने पहले एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी विदेश दौरे पर राष्ट्रगान के बीच में गलती से चल पड़ते हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए मनीष तिवारी ने पीएम मोदी की देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की है.

मनीष तिवारी के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा कि पीएम मोदी को आप देशभक्ति न सिखाएं. खुद महात्मा गांधी भी उन्हें नहीं सिखा सकते. मोदी जी के डीएनए में है. बस देख लिया कि आप कितना नीचे गिर सकते हो.

फिर क्या था? इस यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए मनीष तिवारी ने बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.

मनीष तिवारी का यह ट्वीट देख लोगों का गुस्सा भड़क गया. सोशल मीडिया पर लोगों ने मनीष तिवारी को प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल की गयी अभद्र भाषा के लिए जम कर लताड़ा.

लोग यह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करनेवाला व्यक्ति दिग्गज कांग्रेसी नेता है और केंद्र सरकार में वरिष्ठ मंत्री रह चुका है.

हालांकि इसके बाद मनीष तिवारी ने अपनी गलती समझते हुए प्रधानमंत्री मोदी से माफी तो नहीं मांगी, लेकिन उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए ईश्वर से उनके लिए लंबी आयु की कामना की है.

दिग्विजय सिंह पीएम को गाली भी दे चुके हैं
कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई तो दी लेकिन साथ ही तंज भी कसा है.

इससे पहले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए गालीगलौज वाली फोटो ट्वीट की थी. कांग्रेस नेता ने एक फोटो पोस्‍ट की जिसमें पीएम मोदी की तस्‍वीर लगी है. इसके आगे मजाक उड़ाते हुए दो उपलब्धियों के बारे में लिखा है. इन उपलब्धियों में ही दो बार गालियों का जिक्र किया गया है. साथ ही मोदी समर्थकों के लिए 'भक्‍त' शब्‍द का इस्‍तेमाल किया गया है. बीजेपी समर्थकों का सोशल मीडिया पर 'भक्‍त' कहकर मजाक उड़ाया जाता है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com