-->

Breaking News

13 पिस्टलों सहित हथियारों का तस्कर गिरफ्तार


पुलिस ने बरामद किया अवैध हथियारों का जखीरा  

मुरैना : कोतवाली थाना पुलिस ने तीसरी दफा अवैध हथियारों के जखीरा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 13 पिस्टल व 32 बोर के 10 कारतूस बरामद किए हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने विगत् 15 अक्टूबर को अवैध हथियारों की तस्करी करने आए तस्करों को बस स्टैंड स्टेडियम के पीछे वाली गली से गिरफ्तार कर उनके पास से 42 देशी कट्टे बरामद किए थे। पुलिस ने तस्करों से पूछताछ की तो उन्होंने पप्पू पंडित उर्फ योगेश शर्मा, अलीगढ़ से अवैध हथियार लाना कबूल किया था, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक टीम गठित कर पप्पू पंडित की धरपकड़ की योजना बनाई गई। हालांकि पप्पू पंडित अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है, लेकिन उस तक अवैध हथियार पहुंचाने वाला एक तस्कर पुलिस के हाथ जरूर लग गया है। मुखबिर द्वारा सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस की एक टीम खंडवा, खरगोन रवाना हुई। टीम के द्वारा ग्राम पंधाना व दीवान गांव के बीच से आरोपी मोहन सिंह निवासी खरगौन को पकड़ा गया, उसके  थैले की तलाशी लेने पर 32 बोर की 13 देशी पिस्टल व 32 बोर के 10 कारतूस मिले। जिनके बारे में पूछताछ करने पर पता चला कि यह अलीगढ़ पला चौक के पप्पू पंडित ने मंगवाई थीं, जिन्हें अलीगढ़ देने जा रहा था। पिस्टल 6 हजार रुपए नग के हिसाब से बेचता था। आरोपी पूर्व में करीब 100 पिस्टलें पप्पू पंडित को बेच चुका है। पुलिस ने आरोपी मोहन सिंह की 25क (1) 27 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी की है, आरोपी से अन्य तस्करों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

यहां बता दें कि मुरैना पुलिस द्वारा पिछले वर्ष में 500 से अधिक अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। वहीं बीते दिनों हाथरस व अलीगढ़ से अवैध हथियारों की तस्करी करने आए तस्करों की गिरफ्तारी कर उनके कब्जे से आधा सैकड़ा से अधिक अवैध कट्टे बरामद किए हैं। तब से आरोपी पप्पू पंडित उर्फ योगेश शर्मा पुत्र गजेन्द्र सिंह निवाली पला कबीर नगर अलीगढ़ फरार चल रहा है। पुलिस इसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com