उड़द खरीद बंद रहने से भड़के किसान, किया हंगामा
श्योपुर : जैदा कृषि उपज मंडी में उड़द
खरीद को लेकर आए दिन हंगामापूर्ण स्थिति बन गई। यहां उपज बेचने के लिए आने
वाले अन्नदाताओं की रोज फजीहत हो रही है। ऐसा ही एक ओर उदाहरण मंडी में फिर
देखने को मिला, जब व्यापारियों द्वारा एसडीएम व मंडी अध्यक्ष से किसी भी
सूरत में उड़द नहीं खरीदने की मनमानी के बाद किसान एक-दूसरे का मुंह ताकते
नजर आए। व्यापारियोंं ने यहां तक कह डाला कि चाहे इसके बदले उनका लायसेंस
तक निरस्त कर दो। हुआ यूं कि जैदा अनाज मंडी में उड़द की फसल की बोली कम
लगाने की बात को लेकर हंगामे के बाद व्यापारियों ने खरीद बंद कर दी थी।
खरीद बंद होने के चलते उपज लेकर आए किसानों ने मंडी कार्यालय का घेराव कर
हंगामा शुरू कर दिया, हंगामे की सूचना पाकर एसडीएम आरबी शिडोस्कर, मंडी
अध्यक्ष कांशीराम सेंगर, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर मीणा व नगर
निरीक्षक कोतवाली सुनील खेमरिया मंडी पहुंचे, जिन्होंने किसानों के सामने
व्यापारियों से चर्चा करते हुए किसानों की उपज को खरीदने का आग्रह किया,
लेकिन व्यापारियों ने उड़द खरीदने से साफ इंकार कर दिया। किसानों का कहना था
कि व्यापारी बहुत कम बोली लगाकर उड़द खरीदना चाहते हैं, वहीं व्यापारियों
का कहना था कि उड़द को कोई लेने वाला नहीं है, ऐसे में हम खरीद नहीं सकते।
मंडी अध्यक्ष से कहा दम है तो करें कार्रवाई
मंडी में प्रशासन, व्यापारियों व किसानों के बीच उड़द खरीद को लेकर बहस चल रही थी और एसडीएम व मंडी अध्यक्ष उपज खरीदने के लिए व्यापारियों पर दबाव बना रहे थे, तभी व्यापारी गोविंद तिवारी ने मंडी अध्यक्ष से यहां तक कह डाला कि नहीं खरीदेंगे उड़द, दम है तो व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करके बताएं।
मंडी अध्यक्ष से कहा दम है तो करें कार्रवाई
मंडी में प्रशासन, व्यापारियों व किसानों के बीच उड़द खरीद को लेकर बहस चल रही थी और एसडीएम व मंडी अध्यक्ष उपज खरीदने के लिए व्यापारियों पर दबाव बना रहे थे, तभी व्यापारी गोविंद तिवारी ने मंडी अध्यक्ष से यहां तक कह डाला कि नहीं खरीदेंगे उड़द, दम है तो व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करके बताएं।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com