रीवा : फुल्की बेंचने वाले को बिजली कंपनी ने थमाया 14.50 लाख रूपए का बिल
रीवा। शहर में ठेला लगाकर फुल्की बेचने वाले उपभोक्ता के घर एक महीने का साढ़े चौदह लाख से अधिक का बिजली बिल भेजा गया है। यह सनसनीखेज मामला प्रकाश में आने पर शहर में हड़कंप मच गया है। उपभोक्ता ने शहर संभाग कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
चिरुहुला कॉलोनी लालपा तालाब के समीप रहने वाले उपभोक्ता राधा साहू का परिवार फुल्की बेचकर परिवार का लालन-पालन करता है। उनके घर 24 अक्टूबर को पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी शहर संभाग कार्यालय से बिजली का बिल पहुंचा तो होश उड़ गए।
यूनिट खपत 1 लाख 66 हजार 190 की दर्शाई
सितंबर का बिजली बिल 14 लाख 50 हजार 76 रुपए का था। बिल में मीटर यूनिट खपत 1 लाख 66 हजार 190 की दर्शाई गई थी, जबकि मीटर कुछ और ही बता रहा था। बिल देखते ही घर में भूचाल सा आ गया। चार कमरों में रहने वाले परिवार के हर सदस्य की धड़कनें बढ़ गईं। उपभोक्ता बिल को लेकर फौरन शहर संभाग कार्यालय पहुंचा और फीडर प्रभारी से शिकायत दर्ज कराई।
सुधार के बाद 3500 रुपए भुगतान
बिल देख फीडर प्रभारी के भी होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में मीटर रीडिंग की जांच कराने के साथ उपभोक्ता के बिल में सुधार किया गया। सुधार के बाद 3500 रुपए उपभोक्ता को भुगतान के लिए कहा गया। बता दें कि यह केस बानगी है। इसी तरह हर दिन बढ़े हुए बिल लेकर उपभोक्ता पहुंच रहे हैं। सैकड़ों उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिल जारी कर दिए गए हैं। जिससे शहर में हड़कंप मचा हुआ है।
चार कमरे, पांच बल्ब, एक टीवी सेट
उपभोक्ता राधा साहू ने बताया कि फुल्की बेचकर परिवार का गुजर बसर होता है। उनका मकान चार कमरों का है। कुल पांच बल्ब जलते हैं। एक टीवी सेट और दो पंखे लगे हैं। मोबाइल चार्ज होता है। घरेलू कनेक्शन लिया हुआ है।
अगस्त में आया था 56 9 रुपए मात्र
उपभोक्ता के घर अगस्त माह में बिजली कंपनी ने जो बिल भेजा था वह मात्र 56 9 रुपए का था। जिसका उपभोक्ता ने समय पर भुगतान भी कर दिया था। इससे पहले भी लगभग इतनी ही राशि के बिल भेजे गए थे।
मीटर रीडिंग में गड़बड़ी हो रही है। नये मीटर रीडर हैं। ऑनलाइन फीडिंग करते वक्त 4 डिजिट के स्थान पर 5 डिजिट अंकित कर दिए जा रहे हैं। जिससे यूनिट खपत बढ़ जाती है और बिलिंग कई गुना हो जाती है। इसमें सुधार किया जा रहा है।
अमित कुमार, कार्यपालनयंत्री शहर संभाग रीवा

सम्भार : www.rewariyasat.com
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com