Home/Anuppur/madhya pradesh/mp/वेल्डर एवं फिटर का प्रशिक्षण देकर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 40 युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में मिला रोजगार
वेल्डर एवं फिटर का प्रशिक्षण देकर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 40 युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में मिला रोजगार
वेल्डर एवं फिटर का प्रशिक्षण देकर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश
संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 40 युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में मिला रोजगार
अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा - 8770089979
जिले में जिला पंचायत के सहयोग से आईएल एण्ड एफएस स्किल्स स्कूल अनूपपुर द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल की गई है। योजना के माध्यम से ऐसे युवक जो किन्हीं कारणों से शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ जाते हैं तथा वे विकास की मुख्य धारा से अलग-थलग पड़ जाते हैं। ऐसे युवाओं को कौशल उन्नयन कर रोजगार से जोड़ने की पहल जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभ की गई है। प्रथम चरण में जिला पंचायत द्वारा प्रशिक्षण प्रारंभ करने के लिए संस्था को बुनियादी आवश्यकताएं पूरी करने हेतु आवश्यक अधोसंरचना सामग्री जिसमें फर्नीचर, मशीनें तथा कच्चा माल उपलब्ध कराया गया। इसके बाद संस्था द्वारा एक्सपर्ट टीम के माध्यम से प्रशिक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस प्रशिक्षण में ऐसे युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जाता है जो किन्हीं कारणों से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद पढ़ाई से अलग हो जाते हैं। उन्हें संस्था द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। हितग्राहियों का चयन पोस्टर पम्पलेट के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर संस्था में प्रवेश हेतु आमंत्रित किया जाता है। इसके बाद उनका स्किल टेस्ट लिया जाता है। इस टेस्ट में जो भी हितग्राही चयनित होते हैं, यदि युवक-युवती कक्षा 8 उत्तीर्ण हैं तो उसे वेल्डर का तथा यदि कक्षा 10 उत्तीर्ण है तो फिटर का प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाता है। यह प्रशिक्षण 45 दिन से लेकर 65 दिन का होता है, जो कि निःशुल्क है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु वेल्डर एवं फिटर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नासापुर के इंडो ट्रैक कंपोनेट कंपनी में, देवास के आयसर कम्पनी में तथा कोयम्बटूर के टैक्समों कंपनी में रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। वेल्डर का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को 10 से 11 हजार रुपए का मासिक वेतन तथा फिटर का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को 11 से 12 हजार रुपए का मासिक वेतन प्राप्त होता है। कंपनी द्वारा इनके स्किल में और अधिक डेवलपमेंट होने पर मानदेय की राशि बढ़ा दी जाती है। अभी तक अनूपपुर जिले से नासापुर के इंडो ट्रैक कंपोनेट कंपनी में 22 युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है तथा देवास के आयसर कम्पनी में 18 युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। अभी सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र परसवार अनूपपुर में संचालित इस प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा चैथे बैच को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक बैच में 30 युवाओं को वेल्डर का तथा 20 युवाओं को फिटर का प्रशिक्षण दिया जाता है।
वेल्डर एवं फिटर का प्रशिक्षण देकर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 40 युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में मिला रोजगार
Reviewed by mponlinenews.com
on
Thursday, October 26, 2017
Rating: 5
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com