-->

Breaking News

पशुपतिनाथ महादेव के 56 वां पाटोत्सव मेले का शुभारंभ 31 अक्टूबर को 


मन्दसौर ( फैज़ान खान जिला संवाददाता):
पाटोत्सव की पूर्व तैयारी हेतु मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव के 56वां पाटोत्सव मेले की पूर्व तैयारी की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री अर्जुनसिंह डाबर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान एएसपी श्री सुन्दर सिंह कनेश, जनपद पंचायत अध्यक्ष मन्दसौर , नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रहलाद बंधवार, जिलाधिकारियों सहित मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यगण मौजूद थे। बैठक में मेले अवधी के समय पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था, मंदिर परिसर में लाईट डेकोरेशन, सडक पेचवर्क आदि का कार्य नगरपालिका अधिकारी मंदसौर को सौपा गया। मंदिर प्रबंध समिति की और से पाटोत्सव के दौरान 15 दिवस तक अभिषेक किया जायेगा। कोई श्रद्धालु अभिषेक करना चाहे तो 11 रूपये जमा करने पर अभिषेक की सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी। बैठक में मंदिर परिसर में आवश्यक पुताई जैसे नदी घाट, चन्द्रपुरा रोड़ परकोटा, समस्त मंदिरों के चेनल गेट, रिण्डवली धर्मशाला आदि का पेंट का कार्य, परिसर में स्थित श्री राम मंदिर, माताजी मंदिर एवं हनुमान मंदिर के परदे लगवाने के कार्य हेतु कोटेशन की कार्यवाही के लिये प्रबंधन को अधिकृत किया गया है । बैठक मे तय किया गया कि मेले का शुभारंभ मंगलवार, 31 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से स्वामी प्रत्याक्षानन्द जी महाराज की पुजा से जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शुभारम्भ होकर 19 नवम्बर को समापन होगा। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com