स्कार्पियो ने बाइक सवारों को कुचला
एक की मौत, एक अन्य युवक घायल, पोड़ी चौराहे की घटना
सतना : तेज रफ़्तार स्कार्पियो के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर
मार दी। स्कार्पियो में फंसकर बाइक सौ मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे में आई चोटों के चलते बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पोड़ी चौराहे पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुसिल मौके पर पहुंच गई। घायल को 108 एम्बूलेंस से अस्पताल भेजा गया। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नागौद थानान्तर्गत वीरपुर निवासी शैलेन्द्र उर्फ शैलू पिता अमर सिंह 19 वर्ष अपने मित्र प्रदुम्न सिंह पिता सुदामा प्रसाद सिंह 20 वर्ष के साथ गुरुवार की शाम साढे 6 बजे के करीब बाइक से पोड़ी कस्बे से गांव जा रहा था। कुछ दूर निकलने पर चौराहे के पास पीछे से आ रही स्कार्पियो क्रमांक एमपी 17सीए/8413 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए
बाइक को टक्कर मार दी। स्कार्पियो के सामने के हिस्से और बाइक के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कार्पियो में फंसकर बाइक 100 मीटर दूर तक घसीटती चली गई। हादसे में आई चोटों के कारण शैलू की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रदुम्म को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि दुर्घटना के बाद सतना-पोड़ी मार्ग में जाम की स्थिति निर्मित हो गई। वही स्थानीय लोग एकत्र होकर स्कार्पियो में पथराव करने लगे। लेकिन समझाइश के बाद आक्रोशित लोग किसी
तरह मान गए। रात रात 8 बजे के करीब नागौद पुलिस मौके पर पहुंची।

पैदल भागे स्कार्पियो सवार
बाइक सवारो को टक्कर मारने के बाद दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो में सवार चार युवक नीचे उतरे और पकड़े जाने के भय से अंधेरे में खेत तरफ पैदल भाग निकले। स्थानीय लोगों का कहना था कि चालक समेत चारों युवक शराब के नशे में थे। नशे के कारण चालक तेज रप्तार में स्कार्पियो चला रहा था। बाइक सवारों को टक्कर मारने के पहले पोड़ी के पास एक मवेशी को भी स्कार्पियो चालक ने टक्कर मारी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो को जब्त कर लिया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com