जवा के समग्र विकास के प्रयास की शुरुआत हुई है : विधायक दिव्यराज
विधायक ने किया शूटर शेड का लोकार्पण
अधिवक्ताओं ने किया गर्म जोशी से स्वागत
अधिवक्ताओं ने किया गर्म जोशी से स्वागत
राहुल तिवारी
जवा(रीवा) : जवा तहसील के अधिवक्ताओं को छाया प्रदान करने के लिए अधिवक्ताओं की माँग पर विधायक निधि से निर्मित शूटर शेड का लोकार्पण सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह ने किया।समारोह की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ जवा के अध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य मुद्रिका प्रसाद तिवारी चन्द्रमणि मिश्रा मण्डल अध्यक्ष जवा हरिप्रसाद कुशवाहा मण्डल अध्यक्ष डभौरा कमलराज सिंह व्यापार मण्डल जवा के अध्यक्ष जटाशंकर तिवारी मंचासीन रहे।
शूटर शेड के लोकार्पण के बाद उपस्थित अधिवक्ताओं गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक दिव्यराज सिंह ने कहा जवा को अभी विकास की बहुत आवश्यकता है और संभावनाएँ हैं ।जवा को पूर्ण तहसील का दर्जा मिला , तहसील भवन मिला परंतु अनुभाग उप रजिस्ट्रार और उप कोषालय की महती दरकार है।जिसके लिए मैं सतत प्रयत्नशील हूँ ।इतना ही नही सभी तहसील मुख्यालय नगर पंचायत हैं और अभी जवा ग्राम पंचायत है।मैं जवा को नगर पंचायत बनाने का प्रयास कर रहा हूँ ।मैं आप सबको आश्वस्त करना चाहता हूँ की हमारी सरकार माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में जवा तहसील के आवाम को शीघ्र ये शौगातें देंगी ।अधिवक्ताओं के लिए संख्या के लिहाज से यह शूटर शेड पर्याप्त नही है।अभी और व्यवस्था होना जरूरी है आपकी मांगो को मैं स्वयं स्वीकारता हूँ ।क्षेत्र के हर संभव विकास के लिए मै कोई कोर कसर छोंड़ने वाला नहीं हूँ ।
समारोह को अधिवक्ता राजनाथ जायसवाल अधिवक्ता रमाशंकर द्विवेदी अधिवक्ता राधेश्याम तिवारी एवं जटाशंकर द्विवेदी ने संबोधित किया।आभार प्रदर्शन अधिवक्ता शिवकुमार मिश्रा ने किया।मंच संचालन अधिवक्ता विद्याकांत पाण्डेय ने किया।

अन्य प्रमुख उपस्थितों में पूर्व जनपद सदस्य त्रिवेणी सिंह भाजपा मण्डल जवा के पूर्व महामंत्री दिनेश मिश्रा भाजपा मण्डल गढ़ी के महामंत्री मनोज शुक्ला वरिष्ठ अधिवक्ता केशव सिंह महेन्द्र प्रताप सिंह दिनेश गुप्ता दीपक पाण्डेय एस महमूद रमेश तिवारी के के तिवारी पन्नालाल गुप्ता सहित सभी अधिवक्ता, लालजी सिंह डोंडौ बृजेन्द्र सिंह ' स्वराजी ' सुशील प्रताप सिंह सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com