-->

Breaking News

ताजियों के साथ निकला मोर्रहम का जुलूस


करबला की जंग को याद कर मनाया मातमी त्योहार।
जवा/ शहीदे आजम हजरत इमाम हुसैन व उनके आल की शहादत की याद में जवा ब्लाक के ग्राम पंचायत सितलहा के चौकों पर ताजिया रखकर फातिहा दरुद किया गया।अल सुबह सितलहा बडी चौक की ताजिया एवं नगवाँ गाँव तथा जवा बाजार की ताजिया सलामी के लिये सितलहा स्कूल मैदान में पहुँची।इमाम हुसैन को याद करते हुये ढोल नगाडे़ बजाकर युवाओ ने अकीकत के साथ मोर्रहम का पर्व मनाया गया।तब पश्चायत देर शाम जुलूस के साथ टमस नदी करबला के लिये प्रस्थान किया।टीआई जवा रघुवीर सिंह द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किये गये थे जगह जगह पुलिस तैनात रही।सुरक्षा व्यवस्था में प्रमुख asi आर बी पाण्डेय,asi पी यल बुनकर,आरक्षक विकाश पाण्डेय संदीप शुक्ला शंकर जैसवाल कोमल शुक्ला सलीम खान सहित asf के जवान मुस्तैद रहे।
मुहर्रम के कार्यक्रम में प्रमुख रुप अजहर खान एवं, नियामुद्दीन खान, पप्पू खाँ, मुजाबर तेजालुद्दीन खान, कल्लू खान, मो.कादिर खान, दिलबहार खान, सिल्लू, मिल्लू, वकील, अमजत, अनिश, सिराजुद्दीन, फिरोज, अकबर, हाकिम, मुल्लाजी एवं अजहर खान का सराहनीय योगदान रहा।
मिलजुलकर मनाया गया त्योहार
दशहरा एवं मोर्रहम दोनो एक साथ होने के कारण जहाँ पुलिस प्रशासन काफी चौकन्ना दिखा। वही दोनो समुदाये के लोगो ने एक दूसरे के साथ त्योहार को मिलजुलकर मनाया गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com