बहुजन समाज पार्टी के नेता राजेश यादव की गोली मार कर हत्या
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराधिक वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात इलाहाबाद में बहुजन समाज पार्टी के नेता राजेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजेश यादव की हत्या के बाद इलाहाबाद में हालात बेकाबू हो गए। हत्या पर आक्रोश जताते हुए बसपा कार्यकर्ताओं व विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर हंगामा किया और जगह-जगह सड़कों पर जाम लगा दिया। इस दौरान यूनिवर्सिटी छात्रों ने कई रोडवेड बसों व अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करके भीड़ को हटाना पड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बसपा नेता राजेश यादव अपनेएक दोस्त के साथ शहर के ताराचंद हॉस्पिटल में किसी परिचित से मिलने गए थे। वहां से लौटते समय सोमवार रात करीब ढाई बजे उनका विश्वविद्यालय के छात्रावास के बाहर किसी से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद यह विवाद इतना बढ़ा कि किसी ने उनको गोली मार दी। यह गोली उनके पेट में धंस गई जिसके चलते वो जमीन पर गिर पड़े। यहां से उनको आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्होने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मामले की जानकारी जैसे ही फैली तो इलाहाबाद सहित आस-पास के बसपा कार्यकर्ता एकजुट होने लगे। सुबह होते-होते मृतक नेता के सभी मित्र, रिश्तेदार और बसपा कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए व हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर भी साक्ष्य जुटाए हैं जहां राजेश की गाड़ी से कुछ खोखे बरामद किए गए हैं। वहीं गाड़ी को पीछे से पत्थर भी मारे गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाशमें टीमें लगा दी है।
गौरतलब है कि म़ृतक राजेश यादव ने हाल ही में हुए विधावसभा चुनावों में भदोही की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उनके विपक्ष में माफिया और वर्तमान विधायक विजय मिश्रा खड़े थे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com