सीहोर : अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्ध आश्रम का भ्रमण
सीहोर। अंतराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर जिला कलेक्टर तरूण कुमार पिथोड़े ने वृद्धों में आदरभाव जागृत करने एवं उन्हें प्रेरित करने हेतु सेकड़ाखेड़ी जोड़ स्थित संकल्प वृद्धाश्रम का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। वृद्धजनों से रूबरू हुए एवं उनकी जरुरतों को समझा और उनका निराकरण भी किया। कलेक्टर महोदय को अवगत कराया कि एक बुजुर्ग की ऐड़ी की हड्डी का आपरेशन होना है, बुजुर्ग महिला की पेंशन का निराकरण नही हो रहा है ऐसी कई वृद्धों से सम्बंधित शारिरिक तकलिफों से अवगत करया गया। जिस पर कलेक्टर महोदय ने सबंधित विभागों के अधिकारियों से दुरभाष पर संपर्क कर समस्याओं के निराकरण के लिए आदेश दिये। उन्होने वृद्वों के गृह उपक्षित पीड़ाओं को समझते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को हर प्रकार की सहायता देने का निर्देश भी दिया। उन्होने कहां कि वृद्व आश्रम को जब भी ,जैसी भी आवश्यकता हो वृद्वाश्रम को दी जाए। श्री पिथोड़े ने संकल्प वृद्वाश्रम भवन से सैकड़ाखेड़ी जोड़ को मुख्य मार्ग तक जो कच्चा रास्ता है, उस हेतु पंचायत सचिव व सरपंच के संबंधित अधिकारियों को सडक़ निर्माण, खाली पड़ी शासकीय जमीन पर पार्क निर्माण एवं वृद्धजनों को बैठने हेतु बैंच लगवाने के आदेश दिये।
उक्त विभागीय अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर आश्रम की गतिविधियों व कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com