रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला अरेस्ट
भोपाल। महिला हेल्पलाइन पर कल दोपहर भोपाल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी ने पत्नी के नाम की सिम से फोन किया था। इस सिम से और लोगों को भी उसने फोन किए थे, जिसकी पड़ताल पुलिस कर रही है।
कल दोपहर 12.19 बजे एक युवक ने फोन कर भोपाल स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद जीआरपी और सुरक्षा एजेंसियों ने सर्चिंग शुरू की। बाद में बम की धमकी अफवाह निकली। पुलिस ने ग्राम कठोर, छिंदवाड़ा में रहने वाले सुरमन भन्नारे को पकड़ लिया है, उसकी लोकेशन गाडरवाड़ा में मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
एसपी रेल अनीता मालवीय का कहना है कि आरोपी को पकड़ा नहीं गया है, उसकी तलाश में पुलिस में छापेमार कार्रवाई कर रही है। आरोपी युवक की पहचान हो गई है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com