थाने में राधे मां, हाथ जोड़े खड़े रहे SHO की कुर्सी पर बैठी, SHO सहित 6 लाइन हाजिर
नई दिल्ली: विवादों में रहने वालीं धर्मगुरु कही जाने वालीं राधे मां की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिससे एक बार फिर राधे मां विवादों में आ गई हैं. हालांकि इस बार आलोचना के निशाने पर वह कम और थाने के एसएचओ संजय शर्मा अधिक हैं. राधे मां की दिल्ली के विवेक विहार थाने में खींची गई एक तस्वीर लोगों को हैरान परेशान कर रही है. वह जिस कुर्सी पर बैठी हैं वह एसएचओ की कुर्सी है और एसएचओ संजय शर्मा कुर्सी के पास हाथ जोड़े खड़ा है.
तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि उस कमरे में कुछ और पुलिसवाले भी मौजूद हैं और वह भी राधे मां को लेकर बाकायदा भक्त मुद्रा में हैं. एसएचओ के गले में लाल चुन्नी भी डली हुई दिख रही है. मामला सामने आने के बाद एसएचओ संजय शर्मा का तबादला करके शाहदरा की पुलिस लाइन भेज दिया गया है. साथ ही विवेक विहार थाने के पांच और पुलिसवालों का भी तबादला करके पुलिस लाइन भेज दिया गया है.
इनमें एक एएसआई, 2 हेड कांस्टेबल और 2 कांस्टेबल शामिल हैं. इनमें राधे मां के साथ गाना गाने वाला पुलिसकर्मी भी शामिल है. साथ ही एडिशनल डीसीपी को पूरे मामले की जांच सौंपी दी गई है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com