डाक विभाग ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा, सोमवार को हुआ समापन
इंदौर। भारतीय डाक विभाग द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की तीसरी सालगिरह पर स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़े का आयोजन किया।इस अभियान के बारे में मुख्य पोस्ट आफिस अधिकारी ने बताया कि पखवाड़े के दौरान 13 डाक संभागों के 65 प्रशासनिक कार्यालयों 529 डाकघरों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न चरणों मे स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें जिला एवं ग्राम स्तर पर स्वच्छता की जागरूकता डाकघर तथा पार्क कॉलोनी में श्रमदान रैली के माध्यम से जागरूकता,प्रतिष्ठित स्थान जैसे उज्जैन के महाकाल मंदिर में सफाई आदि शामिल रहे। इस स्वच्छता गतिविधि में उपयोग में न आने वाले लगभग 18 क्विंटल पुराने दस्तावेज, आधा क्विंटल ई वेस्ट, साथ ही वर्षो पुराने फर्नीचर का भी निपटान किया गया। इस गतिविधि के अंतर्गत देश के 15 प्रमुख स्थलों के परिसर को भी डाक विभाग द्वारा साफ किया गया। जिसमें इंडिया गेट, ऋषिकेश, पुष्कर, जुहू बीच, चार मीनार और महाकाल मंदिर शामिल है। आयोजन का समापन गांधी जयंती के मौके पर किया गया।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com