-->

Breaking News

टेली परफॉर्मेंस कंपनी के डायरेक्टर और जीएम की चोरल में डूबने से मौत

इंदौर। टेलीपरफॉर्मेंस कंपनी के डायरेक्टर और जीएम की रविवार शाम चोरल नदी में डूबने से मौत हो गई। वे करीब 15 साथियों के साथ पिकनिक मनाने गए थे। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर तैर रहे थे। अचानक तेज बहाव आया और दोनों बह गए।

पुलिस के मुताबिक घटना शाम करीब 5 बजे की है। 32 वर्षीय अखिलेश धोरता निवासी नरीमन पॉइंट (महालक्ष्मीनगर) और उनका दोस्त अंशुल भटनागर चोरल नदी में (शराब दुकान के करीब) नहा रहे थे। अचानक बहाव आया तो उन्होंने बचने के लिए एक-दूसरे को पकड़ लिया, लेकिन बहाव तेज होने से दोनों डूब गए। उन्हें छटपटाता देख दोस्त बचाने के लिए दौड़े।

कुछ देर बाद उन्हें बाहर खींचकर लाए। दोस्त अखिलेश को सिमरोल स्थित निजी अस्पताल और अंशुल को बड़वाह लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक अखिलेश टेली परफॉर्मेंस कंपनी में डायरेक्टर (आॅपरेशन) और अंशुल जीएम थे।

कार के कांच फोड़कर चाबी निकाली

पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त करीब 15 लोग मौजूद थे। उन्हें बचाने के लिए कुछ ग्रामीणों ने भी मदद की। दोनों को पानी से बाहर निकाला, तब सांस चल रही थी। जिस कार से उन्हें अस्पताल लेकर आना था, उसकी चाबी अखिलेश के पास ही थी।

इसलिए साथियों ने कार का कांच फोड़ा और दूसरी कार की चाबी निकालकर रवाना हुए। परिचितों के मुताबिक अखिलेश की एक बेटी है। उसकी पत्नी गर्भवती है। दोस्त देर रात तक हादसे के बारे में बताने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाए।


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com