जैविक खेती की ओर किसानों का बढ़ता रूझान ग्राम मौहरी के उन्नत कृषक राम कृष्ण मिश्रा बने दूत
अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा -8770089979
कृषि भूमि की गुणवत्ता बनाये रखने तथा कृषि लागत को कम करने के साथ ही, कृषि यंत्रीकरण का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाने के लिए अनूपपुर जिले के जैतहरी जनपद के ग्राम मौहरी के किसान राम कृष्ण मिश्रा जिले के स्टार प्रचारक बन गए है। उनके जैविक खेती की तकनीक को आस-पास के किसान अपना रहे है। 60 वर्षीय कृषक मिश्रा ने कहा कि जैविक में यदि नई कृषि तकनीकों को अपनाया जाये तो अच्छा उत्पादन मिलता है। आपने कहा कि हमने पंक्तिबद्ध बुआई, कृषि यंत्रों टेªक्टर, पावर ट्रिलर, स्प्रिंकलर ग्रेडर आदि का प्रयोग काफी लाभ दायक साबित हुआ है। उन्होने कहा कि कृषि विभाग का अमला लगातार सुभाव देता है। उन्हीं की सलाह पर हमने वर्मी कम्पोस्ट नाडेप बनवायें हैं। जैविक बीजों का प्रयोग शुरू किया। जहां तक उत्पादन की बात है तो हमने 20 एकड़ जमीन में अपने उपयोग के बाद 2.5 लाख रूपये की धान तथा 2 लाख रूपये का गेहूं बेचा। इसके साथ ही हम जायद एवं उद्यानिकी फसले भी ले रहें हंै। उद्यानिकी फसलों में अदरक, हल्दी, तथा आलू की फसल लेते है। जायद फसलों में मूंग व उड़द की फसल लेते है। मै स्वयं जैविक बीज उपयोग करते हैं, साथ ही आस-पास के किसानों को बीज, प्र्रशिक्षण एवं अनुभवों का फायदा देते है। आपने कहा कि खेती पर आश्रित परिवार में हमारे पास दो टेªक्टर, एक पावर ट्रिलर, घर के प्रयोग हेतु उपलब्ध है। साथ ही हमनें बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाई है, खेती की जमीन क्रय की है।
जैविक खेती की ओर किसानों का बढ़ता रूझान ग्राम मौहरी के उन्नत कृषक राम कृष्ण मिश्रा बने दूत
Reviewed by mponlinenews.com
on
Friday, October 13, 2017
Rating: 5
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com