मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से ऐसे गरीब परिवार जो आर्थिक अभाव के कारण जीवन यापन करने के अतिरिक्त कुछ सोच भी नहीं पाते थे। ऐसे वृद्धजनों को प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के माध्यम से तीर्थयात्रा करने का अवसर दिया है। विगत 9 अक्टूबर 2017 को अनूपपुर रेलवे स्टेशन से 170 तीर्थयात्रियों का दल रामेश्वरम् के लिए रवाना हुआ। दल में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए वृद्धजन शामिल थे। ग्राम मझगवां से आए श्रीमती भंगा कोल उम्र 60 वर्ष, ग्राम परासी से आयी श्रीमती बत्तू बाई उम्र 62 वर्ष, ग्राम कदमटोला से आई श्रीमती बेला बाई उम्र 70 वर्ष सहित अनेकों महिलाएं दल में शामिल थीं, जिनके चेहरे में मुस्कान झलक रही थी। उनका कहना था कि भारतीय समाज में वृद्ध मां बाप की सेवा तथा उनको तीर्थ यात्रा कराने की जवाबदारी बेटों पर है। गरीबी के कारण वे अपने जवाबदारी का निर्वहन नहीं कर पाते हैं। हम लोगों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर पाएंगे। प्रदेश सरकार ने यह जवाबदारी अपने हाथों में लेकर पुत्र धर्म का निर्वहन किया है। तीर्थयात्रा में जाने वाले तीर्थयात्रियों का कहना है कि यात्रा के दौरान उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है। समय पर खाना, नाश्ता, चाय, पेयजल आदि की व्यवस्था निःशुल्क रहती है। स्वास्थ्य सेवाओं का भी ध्यान दिया जाता है। रेल के इंतजार में रेलवे स्टेशन में बैठे चयनित तीर्थ यात्री विशेषकर महिलाएं यात्रा में गा रही थी। उनके परिवारजन उन्हें छोड़ने आए हुए थे। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन कार्यक्रम के प्रारंभ से लेकर अब तक जिले के 6468 वरिष्ठजन रामेश्वरम्, द्वारिकाधीश, जगन्नाथपुरी, तिरुपति बालाजी, वैष्णव देवी, शिरडी, पुरी, अजमेर, कामाख्या देवी आदि की यात्राएं कर चुके हैं। तीर्थयात्रियों का चयन प्राप्त आवेदनों से लाॅटर पद्धति द्वारा किया जाता है।
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के माध्यम से पुत्र धर्म निभा रही है प्रदेश सरकार
Reviewed by mponlinenews.com
on
Friday, October 13, 2017
Rating: 5
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com