-->

Breaking News

राहुल गांधी का तीन दिवसीय अमेठी दौरा बुधवार से

अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र ने राहुल के आधिकारिक कार्यक्रम के हवाले से बताया कि पार्टी उपाध्यक्ष कल दोपहर लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वहां से अमेठी पहुंचेंगे। कल ही वह कठौरा गांव में चौपाल लगाएंगे। उसके बाद वह कपासी गांव में एक शोक सभा में शिरकत करेंगे। बाद में वह मुंशीगंज अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन वह सुबह अतिथि गृह में आम लोगों से मिलेंगे। उसके बाद वह तिलोई के मोहनगंज पाकरगांव स्थित राजीव गाँधी कालेज में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में और फिर सलोन में कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। शाम को वह भुएमऊ अतिथिगृह जाएंगे। अगले दिन सुबह वह अतिथि गृह में ही जनता दर्शन तथा कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

मालूम हो कि जिला प्रशासन ने दशहरा और मुहर्रम की व्यस्तताओं का हवाला देते हुए राहुल के कार्यक्रम के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने में काफी असुविधा होने की बात करते हुए आग्रह किया था कि राहुल पांच अक्तूबर के बाद की कोई तारीख तय कर लें। हालांकि कांग्रेस द्वारा राहुल का कार्यक्रम रोके जाने के आरोपों पर प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा था कि वह सिर्फ असुविधा की बात कर रहा है। उसकी मंशा राहुल का कार्यक्रम रोकने की नहीं थी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com