-->

Breaking News

बिजुरी नगर मे झोलाछाप डाक्टरो की भरमार

बिजुरी नगर मे झोलाछाप डाक्टरो की भरमार

अनूपपुर/ प्रदीप मिश्रा -8770089979

बिजुरी नगर एवं उसे लगे ग्रामीण क्षेत्रो में मौसम कां करवट लेने से बीमारियाॅ कहर बनकर टूटा है । आसपास के क्षेत्रों में वायरल बुखार, मलेरिया, दस्त, उल्टी, जैसी जानलेवा बीमारी से ग्रामीण परेश्षान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर चिकित्सक ब्यवस्था उपलब्ध न होने से गाॅव में अपनी पहले से जड जमाए झोलाझाप डाक्टर सक्रियता से भोले भाले गा्रमीण जन को बीमारी के नाम पर लूट रहे हंै। उल्लेखनीय है कि आसपास का ग्रामीण क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है लोगों में जागरुकता की कमी है। वर्तमान समय में बरसाती पानी पीने एवं खेत में काम के दौरान गंदा दूषित पानी पीने से, मच्छरों के काटने, एवं मौसम के ठंड गरम होने से आम जन में बीमारियाॅ बढी है। नगर से लगभग 20 से 30  किलोमीटर की दूरी पर ग्रामीण क्षेत्र का फैलाव है जॅहा पर सुविधा के नाम पर कुछ भी नही है लोग भगवान भरोसे जी रहे हैं। इन दूरस्थ अंचल में जब कोई बीमार पडता है तो उसे तत्काल इलाज के लिए गाॅव का या वहाॅ जड जमाए बैठा झाोलाछाप कथित डाक्टर ही मिलता है जिस पर भरोसा कर आमजन इलाज कराता है। बताया जाता है कि झाोला छाप डाक्टर इलाज के नाम पर ग्रामीण से बेतरतीब उगाही करते हैं साथ ही इलाज के दौरान ठीक होने के नाम पर अपने परिचित मेडिकल स्टोर, जाॅच केन्द्र में भेजकर भी उगाही करते हैं। बताया गया कि गलत इलाज के कारण आम आदमी मर भी जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के अन्य क्षेत्रो मे कभी कभार छापामार कार्यवाही की जाती है लेकिन इस तरह की कोई कार्यवाही जिला प्रसासन इस क्षेत्र मे करना मुनासिब नही समझता या जिला प्रसासन की नजर मे यहां झोलाझाप डाक्टर ही नही है ।कार्यवाही न होने से इन फर्जी डाक्टरो के हौसले बुलंद है। इन डाक्टरो द्वारा स्वयं की दवाईयां उंचे दामो पर मरीजो को बेची जाती है। इनके मकड जाल मे फस कर कई लोग अपनी जान तक गवां चुके है। बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे पदस्थ कर्मचारी भी कपिलधारा कालोनी मे खुले आम अपनी दुकान चला रहा है ।यदि गिनती की जाये तो कम से कम दो दर्जन नीम हकीम जाने दुष्मन तो बिजुरी मे ही मौत का तांडव मचा रहे है। बिजुरी स्टेट बैंक के बगल मे माइनस तिराहे मे तो एक डा विधिवत बिना डिग्री के एक टाइम दंात का उपचार उसके बाद घर पहंुच क्लीनिक चला रहा है। रेल्वे फाटक पास भी एक महोदय बडा बोर्ड लगाकर कई बीमारियो का गांरटी से ईलाज के साथ साथ बबासीर की सर्जरी भी करते है । माइनस कपिलधारा बिजुरी के साथ साथ ये यमदुत हर जगह बोर्ड लगाये बीमारिया बांट रहे है ।


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com