हुजूर क्षेत्र में हो रहा अवैध उत्खनन, वीडियो पहुंचा SDM के पास
भोपाल। राजधानी के आसपास अवैध उत्खनन और अवैध परिवहन जमकर हो रहा है। अब रहवासी भी जागरूक हो गए हैं। बीते दिनों नीलबड़ क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर ग्रामीणों ने वीडियो बनाया और उसकी तुरंत शिकायत एसडीएम हुजूर अतुल सिंह से की। शिकायत मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। इन्होंने तत्काल खनिज विभाग के अफसरों को मौके पर भेजा। शिकायत सही मिलने पर एक डंपर को जब्त कर रातीबड़ थाने में खड़ा कराया गया है। एसडीएम अतुल सिंह ने बताया कि दो दिन पहले रात में ग्रामीणों का फोन और मैसेज आया था। इसमें शिकायत थी कि अवैध उत्खनन हो रहा है। इस पर कार्रवाई की गई। दरअसल, अभी राजस्व प्रकरणों की समीक्षा बैठक चल रही है, इस कारण राजस्व अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाए।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com