500 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ वैष्णोदेवी यात्रा से लौटे मोनू गोहल
भोपाल। वार्ड 45 के श्रद्धालुओं को तीर्थ दर्शन कराने के मकसद से आयोजित की गई मां वैष्णोदेवी धाम यात्रा आज राजधानी लौट आई हैं। स्थानीय पार्षद मोनू गोहल के नेतृत्व में आयोजित की गई रैली में तकरीबन 500 से ज्यादा श्रद्धालुओं को वैष्णोदेवी धाम यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह यात्रा 1 अक्टूबर को मालवा एक्सप्रेस से वैष्णोधाम के लिए रवाना हुई थी, जिसमें पार्षद मोनू गोहल सहित श्रद्धालुजन दर्शनलाभ लेने के लिए गए थे। पार्षद मोनू गोहल द्वारा वैष्णोदेवी यात्रा का यह तीसरा वर्ष है। उन्होंने चुनाव के समय वार्ड के रहवासियों को घोषणा की थी कि वार्ड के एक हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को अपने खर्चे पर वैष्णोदेवी यात्रा कराएंगे। यात्रा के प्रथम वर्ष मेें 195 श्रद्धालु ने दर्शन लाभ लिया था, वहीं द्वितीय वर्ष में 235 और इस यात्रा में 500 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णोंदेवी के दर्शन किए। यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने बताया कि यह हमारे लिए तीर्थ की तरह है, मोनू गोहल ने यात्रा के दौरान सभी तरह की सुविधाएं हमें दी, जिससे यात्रा सफल हुई। इस यात्रा में मोनू गोहल ने सभी यात्रियों का पहले से रिजर्वेशन करवाया था। उनके आने-जाने व रूकने की सभी सुविधाओं का इंतजाम भी करवाया था। आज सुबह मालवा एक्सप्रेससे मोनू गोहल ओर सभी श्रद्वालु यात्रा से लोटे ,यह पर सभी श्रद्वालु का वार्ड के रहवासियों व उनके परिजन ने सभी श्रद्वालुजन स्वागत किया ।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com