-->

Breaking News

108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने दी 2 दिन की मोहलत, नहीं तो करेंगे धरना प्रदर्शन


भोपाल। प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाली जिगित्सा कंपनी और कर्मचारियों के बीच टकराव के चलते प्रदेश भर में एंबुलेंस सेवा फिर प्रभावित हो सकती है। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर मनमानी और समय पर वेतन नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है।

कर्मचारियों ने एलान किया है कि अगर दो दिन में व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो काम बंद कर आंदोलन किया जाएगा। जिससे 108 एंबुलेंस सेवा बंद रहेगी।

एंबुलेंस सेवा 108 के कर्मचारी संघ के प्रवक्ता असलम का आरोप है कि, 108 सेवा संचालन करने वाली जिगित्सा कंपनी फिर मनमानी अपनी मनमानी पर उतर आई है। संघ ने कहा है कि कंपनी ने पिछले डेढ़ महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया है।

पहले भी वेतन विवाद के चलते 108 सेवा बंद की गई थी। अब दोबारा भी वैसे ही हालात बनने से 108 कर्मचारी लामबंद हो रहे हैं। 108 सेवा के कर्मचारी संघ ने प्रबंधन को दो दिन की मोहलत दी है। मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों ने फिर से हड़ताल की चेतावनी दी है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com