-->

Breaking News

चित्रकूट उपचुनाव : सुबह 11 बजे तक 28 फीसदी मतदान


सतना। चित्रकूट उपचुनाव के लिए गुरुवार को सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक लगभग 28 फीसदी मतदान होने की खबर है। सबसे ज्यादा भीड़ दस्यु प्रभावित गांव सरईंयन में देखी गई। किसी अप्रिय घटना से निपटने और मतदाताओं की सुरक्षा के लिए सशस्त्र बल के जवान तैनात किये गये हैं। उधर पहुंच विहीन गांव लामा के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। शुरुआती चार घंटो में यंहा एक भी मत नहीं डाला गया। मतदान की रफतार सुबह 10 बजे के बाद लगभग सभी केन्द्रों में तेज हुई। उपचुनाव क्षेत्र से मिल रही जानकारी के मुताबिक मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। अब तक हुए मतदान में महिला मतदाताओं की संख्या 28.2 फीसदी और पुरूष मतदाताओं की संख्या 27.78 फीसदी रही।
मझगवां में ईवीएम बदलने को लेकर शुरू में ही विवाद सामने आ गया है। आरोप है कि जो केंद्र के लिए निधाज़्रित ईवीएम थी, उसे नहीं लगाया गया है। बल्कि उसकी जगह दूसरी मशीन लगाई गई है। ये आरोप मतदान केंद्र 94, 95, 96 पर लगाए गए हैं।
1.98 लाख मतदाता चित्रकूट उपचुनाव में 1.98 लाख मतदाता हिस्सा लेने वाले हैं। इसमें 1.06 लाख पुरुष व 91 हजार महिलाएं शामिल हैं। मतदान के लिए 257 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 12 प्रत्याशी अपने भाग्य अजमा रहे हैं। इसमें 10 पुरुष व 2 महिलाएं शामिल हैं। प्रमुख प्रत्याशी के रूप में भाजपा से शंकरदयाल त्रिपाठी, कांग्रेस से नीलांशु चतुवेर्दी व निर्दलीय के रूप में बिछियन नरसंहार पीडि़ता प्रभात कुमारी चुनावी मैदान में है।
सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था प्रशासन ने चुनाव की गंभीरता को देखते हुए चाक चोबंद व्यवस्था कर रखी है। दस्यु प्रभावित क्षेत्र होने के कारण तैयारियां वृहद स्तर पर की गई हैं। स्थानीय पुलिस के अलावा 17 अर्ध सैनिक बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं।
१.९८ लाख मतदाता चित्रकूट उपचुनाव में १.९८ लाख मतदाता हिस्सा लेने वाले हैं। इसमें १.०६ लाख पुरुष व ९१ हजार महिलाएं शामिल हैं। मतदान के लिए २५७ केंद्र बनाए गए हैं। वहीं १२ प्रत्याशी अपने भाग्य अजमा रहे हैं। इसमें १० पुरुष व २ महिलाएं शामिल हैं। प्रमुख प्रत्याशी के रूप में भाजपा से शंकरदयाल त्रिपाठी, कांग्रेस से नीलांशु चतुर्वेदी व निर्दलीय के रूप में बिछियन नरसंहार पीडि़ता प्रभात कुमारी चुनावी मैदान में है।
क्षेत्र में अवकाश घोषित चित्रकूट उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में अवकाश घोषित कर दिया गया है। स्कूल-कॉलेज बंद है। वहीं शासकीय व निजी दफ्तर सहित कोर्ट की भी छुट्टी की गई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com