-->

Breaking News

बेटा 2000 करोड़ के व्यापमं घोटाले का आरोपी, पिता की लावारिस मौत


बालाघाट :  2000 करोड़ के व्यापमं घोटाले के प्रमुख आरोपी नितिन मोहिंद्रा के पिता श्री जयकिशन महिन्द्रा का आज वारासिवनी में निधन हो गया। अंतिम समय में उनके पास कोई नहीं था। उनके शव का लावारिस लाश की तरह पंजाबी समाज ने चंदा करके अंतिम संस्कार कराया। चौंकाने वाली बात यह है कि जब उनके परिजनों को उनकी मृत्यु की सूचना दी गई तो संबंधित परिजनों ने शोक तक नहीं जताया। जब कोई भी परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार नहीं हुआ तो पुलिस की मौजूदगी में समाज के लोगों ने चंदा करके उनकी चिता सजाई और मुखाग्निी दी।


शहर के मामा बन गए थे जयकिशन
बता दें कि जयकिशन महिन्द्रा पिछले 25 वर्षो से वारासिवनी में निवास कर रहे थे। जयकिशन मूलत: उज्जैन के पोहा व्यवसायी थे। इसी सिलसिले में 25 साल पहले अपने भांजे प्रदीप सूद के साथ वारासिवनी आये थे तब से वापस नहीं गए। वो लालबर्रा रोड स्थित विधायक गली के एक किराये के कमरे में निवास कर रहे थे। लोग उन्हे मामा कहकर पुकारते थे।

पलंग के नीचे पड़ा था शव
नजदीक के एक होटल से उन्हे नियमित रूप से चाय पोहा पहुंचाया जाता था। आज सुबह जब होटल कर्मचारी पोहा और चाय लेकर उनके निवास पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नही खुला तब उसने पडोसियों को सूचना दी। पडोसियों ने आवाज लगाने के बाद अंदर से कोई आवाज नही आयी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजे का ताला तोडकर देखा तो पलंग के नीचे उनका शव पड़ा हुआ था।

परिजनों ने आने से इंकार किया
उनकी मौत की खबर उनके परिवारजनों को फोन से दी गई तो उन्होने का की आप अंतिम संस्कार कर दें। यह उल्लेखनीय है कि सम्पन्न परिवारजनों के रहते हुये भी वे एकाकी जीवन गुजार रहे थे। बीते वर्षो में उनके परिवारजनों ने उनकी कोई सुध नही ली एक होटल से उनके लिये खाना आता था।

नितिन को निर्दोष बताते थे
व्यापमं घोटाले में उनके बेटे नितिन महिन्द्रा का नाम आने के बाद जब भोपाल समाचार ने एक वर्ष पूर्व उनसे नितिन महिन्द्रा के संबंध में चर्चा की तब उन्होने कहा था की उनके बेटे को झूठा फंसाया गया है। देख लेना एक दिन वह निर्दोष साबित होगा। 85 वर्षीय जयकिशन महिन्द्रा को वारासिवनी शहर में मामा जी के नाम पर जाना जाता था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com