-->

Breaking News

रीवा : मोहनिया पहाड़ में अंडर ग्राउंड दौड़ेगी गाड़िया, 500 करोड़ की लागत से बनेगे दो टनल


रीवा : मोहनिया घाटी में 500 करोड़ से दो टनल बनेंगे। दोनों की लंबाई करीब 3-3 किमी लंबी होगी। टनल समानांतर बनेंगी। टनल के अंदर सड़कों के चौड़ाई थ्री-लेन होगी। बाहर से देखने में टनल नाक के शेफ जैसा नजर आएगा और अंदर भी इसी तरह से सड़कें अंत तक चलेंगी। टनल के लिए एनएचएआई ने कंपनियां बुलाई हैं। एनएच 75 ई-नेशनल हाइवे के दूसरे फेज की कवायद शुरू हो गई है। इसमें करीब 500 करोड़ की लागत से मोहनिया घाटी में टनल का निर्माण किया जाना है। इसके लिए एनएचएआई ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी के फाइनल होते ही टनल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पूरा काम करीब 4 साल में पूरा होगा। टनल के अलावा दोनों तरफ सड़कें और ओव्हर ब्रिज बनाई जाएगी। इससे सड़क और सफर की दूरी कम होगी। लगने वाला लंबा समय करीब आधे घंटे कम होगा। 22 किमी की दूरी सिर्फ 7 किमी में सिमट कर रह जाएगी। पर्यटन के लिहाज से भी टनल उक्त स्थान की खूबसूरती बढ़ाएगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com