रीवा के 22 मैरिज गार्डन , 9 होटलों में नहीं होगी शादी, जानिए क्या है कारण
तीन विभागों में अटकी कार्रवाई, प्रशासन नहीं कर पाया सीज, एनजीएटी का नहीं मान रहे आदेश
रीवा। शहर के अंदर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 22 मैरिज गार्डन एवं 9 होटल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्लोजर आर्डर के बाद भी धड़ल्ले से चल रहे हैं। नगर निगम व पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने जहां दो माह में आदेश का पालन नहीं किया है
प्रशासन ने नहीं उठाया कदम
एनजीटी का आदेश मिलने पर प्रशासन ने भी नियमों के विरूद्ध चल रहे इन मैरिज गार्डन व होटलों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अब मैरिज गार्डन व और ऐसे होटलों के विरुद्ध अवमानना का नोटिस जारी कर रहा है।
याचिका में दिया आदेश
शहर में अवैध रूप से मैरिज गार्डन के संचालन को लेकर गिजराज राजे द्वारा राष्ट्रीय हरित अभिकरण में याचिका दायर की गई थी। जिसपर एनजीटी ने शहर के अंदर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के उपाय व अनिवार्य संसाधन उपलब्ध नहीं होने वाले मैरिज गार्डन को बंद करने के लिए प्रशासन, नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व शासन को आदेश जारी किया है।
बोर्ड ने दिया क्लोजर आर्डर
इसके पालन में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले के २२ मैरिज गार्डन व ९ बड़े होटलों को क्लोजर आर्डर जारी किया है। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। कागज में भले ही बंद हों लेकिन हकीकत में यह होटल व मैरिज गार्डन संचालित हो रहे हैं।
शांति मंडप, मानस भवन, श्रीराम मैरिज गार्डेन, साधू श्री समान , राज पैलेस बोदाबाग, न्य स्वंयबर मैजिर गार्डेन नरेन्द्र नगर, रामवन मैरिज गार्डन ढेकहा, केशव प्रसाद दुबे मैरिज गार्डन बोदाबाग, टम्प्रेरी मैरिज गार्डन शिव नगर, बांके बिहारी मैरिज गार्डन शिवनगर, चंद्रा मंगलम् नेहरु नगर, रॉयल पैलेस मैरिज गार्डन पेट्रोल पंप इलाहाबाद रोड, ओम सांई मैरिज गार्डन बरा, निर्मल वाटिका बरा, आनंद शिव मैरिज गार्डन, ग्रीन लैंड मैरिज गार्डेन द्वारिका नगर, योर व्चाइस मैरिज गार्डन ढेकहा शामिल हैं।
इन 9 होटलों को क्लोजर आर्डर
विष्णु विलास विश्वविद्यालय रोड, साक्षी एसपीएस मॉल, नीलकमल विवेकानंद मार्ग, स्पर्श, आदित्य सरदार पटेल चौक, सतनाम रिलायंस पेट्रोल पंप, चंद्रलोक मारुति एजेंसी, सूर्या खन्ना चौक, गैलेक्सी अमहिया शामिल हंै। इन होटलों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कोई इंतजाम नहीं होने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही विद्युत कंपनी को कनेक्शन काटने व नगर निगम को नल कनेक्शन काटने का आदेश दिया गया है।
पांच दिसंबर तक की दी मोहलत
नगर निगम आयुक्त सौरभ सुमन ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व एनजीटी का आदेश मिला है। इसके परिपालन में सभी मैरिज गार्डन की बैठक आयोजित की गई जिसमें ५ दिसम्बर तक का उन्हें समय दिया गया है। इसके बाद एनजीटी के आदेश का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नहीं है जानकारी
पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री केएल वर्मा ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पत्र के संबंध उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कोई प्रतिनिधि भी उनसे नहीं मिला है।
देंगे अवमानना का नोटिस
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी एसके मेहरा ने बताया कि पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री व ननि आयुक्त को दो बार एनजीटी का आदेश पालन कराने पत्र लिखा है, साथ ही हमारे अधिकारी भी मिले हंै। आदेश का पालन नहीं होने पर अवमानना का नोटिस मैरिज गार्डन व होटल संचालकों को भेज रहे हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com