सब इंजीनियर 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार
खरगोन। भ्रष्ट अधिकारियों पर लोकायुक्त का शिकंजा जारी है। इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने खरगोन में कार्रवाई करते हुए एक भ्रष्ट इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
लोकायुक्त एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि खरगोन ज़िले में मध्य प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड की तकनीकी शाखा में पदस्थ उपयंत्री नरेंद्र बागडरे को 50 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। ये इंजीनियर सिविल कार्यों के बिलों को क्लियर करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।
दरअसल रितेश पाटीदार नामक ठेकेदार मंडलेश्वर एवं बबलायी मंडियों में सिविल कार्य कर रहा है। इसका करीब 18 लाख रूपये का बिल बना है। बिल को लेकर रितेश कई बार चक्कर काट चुका है लेकिन कृषि विपणन बोर्ड की तकनीकी शाखा में पदस्थ उपयंत्री नरेंद्र बागडरे मामले को लटकाए हुए था। इसे लेकर जब रितेश उपयंत्री से मिला तो उसने बिल पास करने के एवज में रूपयों की मांग की।
इस पर रितेश ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई। लोकायुक्त पुलिस इंदौर द्वारा आरोपी को उसके कार्यालय के बाहर रूपयों के साथ रंगे हाथों पकड़ा। ये पूरी कार्रवाई निरीक्षक आशा शेजकर एवं निरीक्षक महेश सुनाइया की अगुवाई में की गई।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com