-->

Breaking News

रीवा : युवक की हत्या कर फेंक दी थी लाश


रीवा : मनगवां थाना क्षेत्र गंगेव चौकी अंतर्गत ग्राम बसौली नंबर 3 में 19 नवंबर को युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को बुधवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ कर पुलिस ने लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया। पुलिस ने युवक की हत्या के पीछे आशनाई का मामला बताया है।

बता दें कि बसौली निवासी संदीप रावत पुत्र बाबू लाल कोल 16 वर्ष 19 नवंबर की सुबह घर से लापता हो गया था। जिसके बाद शाम 5 बजे बहन प्रियंका ने अरहर के खेत में भाई संदीप की लाश को खून से सना देख शोर मचाते हुए परिजननों को सूचना दी थी। बेटे की क्षत-विक्षत लाश देखकर परिजनों का बुरा हाल था। घटना की जनकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और जांच में जुट गई थी।

 पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक संदीप और अरुण प्रजापति की दूर की रिश्ते में लगने वाली भतीजी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार को वह अरहर के खेत में अरुण की भतीजी को लेकर जैसे ही घुसा तो कुछ दूर पर खेत में पानी लगाकर बैठे अरुण प्रजापति और प्रमोद सोनी ने उसे खेत में घुसते हुए देख लिया। जिसके बाद दोनों पहुंचे तो देखा कि दोनों आपत्तिजनक स्थित में थे। उस दौरान अरुण ने अपनी भतीजी को वहां से मारपीट कर घर भगा दिया और गला दबाकर मारने के बाद धारदार हथियार से युवक का गला रेत दिया गया।

घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक संदीप की लाश को खेत में बहन प्रियंका ने देख घरवालों को सूचना दी थी। जिसके बाद घरवालों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर युवक की लाश से कुछ दूर लोटा और जेब में कंडोम मिला था। घरवालों ने पुरानी रंजिश के चलते सोनी के परिवार पर शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें जांच पड़ताल के बाद शक के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर दोनों ने घटना को कबूल कर लिया। गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रुम में मामले का खुलासा कर पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ 302 के अतिरिक्त एससी/एसटी एक्ट की धारा में कार्यावाही कर जेल भेज दिया गया।

संदीप और प्रमोद के बीच छ: साल से था विवाद
थाना प्रभारी मनगवां यूपी सिंह ने बताया मृतक संदीप और गांव के ही रहने वाले प्रमोद सोनी के बीच पिछले छह सालों से विवाद चला आ रहा था। उन्होंने बताया क संदीप का मझिले भाई ने छह साल पहले प्रमोद बेटी को घर से भगा ले गया था। जिसको लेकर दोनों के बीच तनातनी हो गई थी। वह संदीप को मारने के लिये मौके के तलाश में काफी समय से था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com