देवास :5 हजार का इनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में
मंडी व्यापारियों से धोखाकर उनके चना और गेंहू खरीदकर ऱफू चक्कर हुए थे बदमाश
खातेगांव ।6 महीनों पहले अहमदाबाद गुजरात दिल्ली अकोला महाराष्ट्र इंदौर के लोगों के द्वारा फर्जी फर्म एवं दस्तावेज तैयार कर आपस में षडयंत्र करते हुए खातेगांव कृषि उपज मंडी व्यापारियों के साथ धोखा कर 20000 क्विंटल गेहूं (अठ्यासी ट्रक) जिनकी कीमत लगभग चार करोड़ एवं 1800 क्विंटल चना कीमत लगभग 94 लाख रुपए का क्रय किया गया है और रूपए हड़प लिए गए हैं। जिसके संबंध में खातेगांव पुलिस थाने में 15 मार्च वह 29 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई ।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी महेष पिता छोटेलाल ठक्कर निवासी साणंद गुजरात, राजकुमार जैन निवासी हरदा, कल्पेष पिता नरेन्द भाई राकसिया उम्र 33 साल निवासी 5 सहजानन्द ऐवेन्यु सरस्वती सोसायटी के सामने अहमदाबाद गुजरात,भावेष पिता दिनेष जोषी निवासी नरोड़ा अहमदाबाद, संदीप पिता पुरषोत्तम भाई चौहान निवासी अहमदाबाद, हिरेन्द्र पिता अरविंद जोषी निवासी नरोड़ा अहमदाबाद को पुूर्व में गिरफ्तार कर लिया।लेकिन घटना के कुछ मुख्य अरोपी भी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे पुलिस आरोपियो की तलाश में छापेमारी कर रही थी उधर ठगी के शिकार व्यपारियो ने बचे हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर खातेगाँव बस स्टैंड पर क्रमिम भूख हड़ताल शुरू कर दी ।खातेगाँव थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि शेष आरोपीय की तलाश के लिए एस.आई.टी गठित की गई वह आरोपीयों की तलाश में भेजी गई एवं आरोपियो ओर इनाम घोषित किया गया।इसी बीच खातेगाँव पुलिस को सफलता हाथ लगी। खातेगाँव पुलिस ने अहमदाबाद में छापा मारकर उक्त घटना के आरोपी जिस पर 5 हाजर का इनाम घोषित था को गिरफ्तार किया।तहजीब काजी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बाबुलाल पिता उमाजी माली निवासी अहमदाबाद को दिनांक 13 अक्टूबर को गिरफ्तार कर खातेगाँव लाया गया।अरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमाण्ड मांगा गया।आरोपी से पूछताछ की गयी।जिसके आधार पर आरोपी से करीब 25 लाख रुपये मूल्य का गेहू बरामद कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। आरोपी को 11 नवंबर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एस आई दिनेश राठौर , आरक्षक गोपाल , आनंद जाट , मनीष , टीकम सिंह , आरक्षक शिव आदि की मुख्य भूमिका रही ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com