भोपाल:इंदौर-उज्जैन के 117 उद्योगों पर 321 लाख तक का बिल बकाया…!
भोपाल। बिजली बिल भरने में एक भी दिन की देरी होने पर आम उपभोक्ताओं की बिजली काट देने जैसे नियम लागू करने वाली मप्र विद्युत वितरण कंपनी की इंदौर उज्जैन संभाग के 117 उद्योग पर मेहरबान है। इन उद्योग संस्थानों पर 50 हजार से ज्यादा का बिल बकाया होने के बावजूद इनकी बिजली नहीं काटी गई। विधायक यशपालसिंह सिसौदिया के सवाल के जवाब में ऊर्जामंत्री पारस जैन ने यह बात स्वीकारी।बकाया बिल की जारी सूची के मुताबिक इंदौर संभाग 39 कंपनी है। इनमें से मेसर्स स्पेनटैक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर 321.65 लाख रुपए बकाया है। इसके बाद सबसे ज्यादा साकोस इंडीगो पर 38.34 व निओ क्रॉप तइंटरनेशनल पर 35.36 लाख बकाया है। इसके अलावा अन्य कंपनियों पर 58 हजार से 9 लाख तक बकाया है।उज्जैन संभाग की 78 कंपनियों में सबसे ज्यादा बकाया बिल अल्ट्रा टेक सीमेंट का है। कंपनी पर 107.80 लाख बकाया है। नागदा की लेन्सेस इंडिया पर 43 लाख (मामला कोर्ट में) और अर्पित प्लास्टिक पर 11.14 लाख बकाया है। इसके अलावा अन्य कंपनियों ने 88 हजार से 6 लाख तक का भुगतान नहीं किया है। कार्रवाई क्यों नहीं गई है। इस पर अधिकांश में यह जवाब दिया गया है कि कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। समय समाप्त होने पर बिजली काट दी जाएगी।
तीन जिले में 3679 बिलों में त्रुटि
मंत्री ने माना कई बार मानवीय भूल के कारण बिजली बिल तैयार करने में त्रुटी हो रही है। वर्ष 2017 में अब तक सिर्फ तीन जिले में ही 3679 बिलों में त्रुटी सही पाई है।
जिला शिकायत बिल में त्रुटि
रतलाम 3052 2107
मंदसौर 1301 280
नीमच 1740 1292
इंदौर-उज्जैन में विद्युत दुर्घटना से 16 कर्मचारियों और श्रमिकों की मौत
इंदौर उज्जैन संभाग में 16 कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों की मौत विद्युत दुर्घटना से हुई है। इनमें इंदौर क्षेत्र के 9 और 7 उज्जैन क्षेत्र के है। हालांकि मप्र विद्युत वितरण कंपनी ने उज्जैन के पांच प्रभावित परिवारों के सदस्यों को ही अनुकंपा नियुक्ति दी है। विधायक यशपाल सिसौदिया के सवाल का लिखित जवाब देते हुए ऊर्जामंत्री पारस जैन ने यह जानकारी दी।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com