शर्मनाक : 70 रुपए के लिए टीचर ने छात्राओं के कपड़े उतरवाकर ली तलाशी
दमोह : दमोह जिले के सरकारी स्कूल में 10 वीं कक्षा की दो छात्राओं के कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़त छात्राओं ने शिक्षिका पर आरोप लगाए हैं। इनमें से एक छात्रा ने अपमानित होकर पढ़ाई छोडऩे का मन बना लिया है। मामला संज्ञान में आते ही कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा ने स्कूल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा है।
शहर के सरकार स्कूल में कक्षा 10 वीं में पढऩे वाली दो छात्राओं पर कक्षा की एक छात्रा ने 70 रुपए चोरी करने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत शिक्षित ज्योति गुप्ता से की। शिक्षिका ने चोरी के शक में दोनों छात्राओं के कपड़े उतरवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान छात्राओं के पास पैसा भी नहीं मिले। इस घटना से व्यथित छात्राओं ने स्कूल छोडऩे का मन बना लिया है। जिसको लेकर परिजनों ने शिक्षा विभाग के अफसरों के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है। इस संबंध में शिक्षिका ने खुद का बचाव करते हुए कहा कि उसने कपड़े नहीं उतरवाए, बल्कि शिकायत करने वाली छात्रा ने ही कक्षा में छात्राओं के कपड़े उतरवाकर तलाशी ली।
शिक्षिका ने तांत्रिक के नाम पर छात्राओं को डराया
शिक्षिका ज्योति गुप्ता पर छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने तांत्रिक के नाम से उन्हें डराया था। शिक्षिका ने कहा कि यदि वे रुपए वापस नहीं करेंगी तो तांत्रिक को बुलाया सच उगवाया जाएगा। शिक्षिका ने इसे स्वीकार भी किया है। इस घटना को कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने डीईओ अजब सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com