-->

Breaking News

भोपाल गैंगरेप मामला: आरोपियों की पैरवी से वकीलों का इनकार


भोपाल : यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा से गैंगरेप के आरोपियों की भोपाल का कोई भी वकील पैरवी नहीं करेगा। भोपाल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश व्यास ने आज शनिवार को इस बात का ऐलान किया है। राजेश व्यास ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। | शहर के सभी वकीलों से एसोसिएशन ने अपील की है कि कोई भी आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा।  जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश व्यास ने कहा कि राजधानी का एमपी नगर गुमटी और बदमाशों की गिरफ्त में है। यहां हर रोज बच्चियों के साथ छेडख़ानी होती है।


15 दिन में चालान पेश करने की तैयारी में एसआईटी
छात्रा से चार युवकों द्वारा गैंगरेप, लूट और मारपीट के मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच का नेतृत्व कर रहे क्राइम अगेंस्ट वुमेन सेल के डीआईजी सुधीर लाड़ के अनुसार प्रयास किया जा रहा है कि 15 दिन में विवेचना पूरी कर चालान पेश किया जा सके। विवेचना ऐसी हो कि आरोपियों को कठोर सजा दिलाई जा सके। लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किये जा चुके हैं। वहीं जीआरपी सूत्रों की माने तो आरोपी गोलू उर्फ बिहारी अब भी रेप की बात से इनकार कर रहा है।

फिर लेंगे आरोपी को रिमांड पर
जीआरपी टीआई हेमंत श्रीवास्तव के अनुसार आरोपी गोलू उर्फ बिहारी का आज रिमांड खत्म होने जा रहा है। उसे दोपहर बाद न्यायालय में पेश कर पुन: पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। गोलू चौथे आरोपी के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे रहा है। रिमांड लेने का मकसद जल्द से जल्द फरार आरोपी की जानकारी हासिल कर उसे गिर तार करना है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com