मतदान सामग्री का वितरण 8 नवम्बर को
सतना : विधानसभा क्षेत्र 61 चित्रकूट के उप निर्वाचन 2017 के अंर्तगत मतदान दलो को सामग्री का वितरण 8 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यंकट क्रमांक-सतना से किया जायेगा। इसी प्रकार मतदान दलो से मतदान के पष्चात् चुनाव सामग्री शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यंकट क्रमांक-एक सतना में वापस 9 नवम्बर को जमा की जायेगी। सामग्री वितरण एवं वापसी के दौरान उद्घोषणा कक्ष स्थापित करते हुये उद्घोषण कार्य के लिये अनुरेखक विकल्प गौतम और सहायक षिक्षक प्रावेन्द्र गौतम की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित कर्मचारी 8 नवम्बर को प्रातः 7 बजे ब्यंकट क्रमांक-एक के उद्घोषणा कक्ष मे उपस्थित होगें। इसके साथ ही 9 नवम्बर को सामग्री वापसी के समय सायं 6 बजे से उद्घोषणा कक्ष मे उपस्थित होकर कार्य संपादित करेगें।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com