-->

Breaking News

अब रात 8 बजे के बाद नहीं लगेंगी कोचिंग क्लासेस, बनेंगे नियम

 
www.mponlinenews.com/search/label/mp
भोपाल। राजधानी में बीते दिनों यूपीएससी की कोचिंग कर रही छात्रा से गैंगरेप की घटना के बाद अब सरकार की नींद खुल गई है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार अब कोचिंग जाने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी खासी मुस्तैद हो गई है।

स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने सोमवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि अब हॉस्टल में रहने वाले छात्राओं पर कडी नजर रखी जाएगी। इसके लिए एप्स के जरिए हर छात्र की हर मोमेंट हॉस्टल प्रबंधन की नजर रखेगा। जोशी ने कहा कि समय पर कोचिंग नहीं लगाने वाले कोचिंग क्लास संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

जोशी ने कहा​ कि छात्रों को उनकी सुरक्षा करने के लिए स्कूलों में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा सरकार कोचिंग और निजी हॉस्टलों को नियंत्रण में लाने के लिए कवायद कर रही है। उन्होंने कहा कि रात 8 बजे के बाद कोचिंग क्लास नहीं लगे, इसके लिए सरकार नियम बनाएगी। इसके अलावा रात में घर तक आने की सुरक्षा की जिम्मेदारी कोचिंग संचालकों की तय होगी। मोबाइल ऐप के जरिए छात्रों की लोकेशन ट्रेक करने का कोचिंग संचालक सिस्टम बनाए।

गौरतलब है कि हाल ही में यूपीएससी की कोचिंग कर रही छात्रा के साथ कोचिंग से लौटते वक्त चार बदमाशों ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया था। इस घटना को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन में व्यापक स्तर पर फेरबदल कर दिया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com