-->

Breaking News

ब्राह्मण एकजुट होकर संगठन को बनाएं मजबूत : मोहनलाल

ब्राह्मण एकजुट होकर संगठन को बनाएं मजबूत : मोहनलाल


समय की यह मांग है कि ब्राह्मण समाज एक जुट हो और इसके लिए जरूरी है कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा को मजबूत बनाया जाए। जिससे उपेक्षित हो रहा समाज को अपना वजूद वापस लाने में पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़ी जा सके। यह बातें अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के मोहनलाल तिवारी ने एसके टॉवर में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कही है। उन्होंने कहा कि महासभा का गठन करने के पीछे का उद्देश्य है कि ब्राह्मण समाज एकजुट हो।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर सरकार से लगातार मांग की जा रही है। इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा। आरक्षण के मुद्दे को लेकर ब्राह्मण महासभा शुरू से ही आवाज उठाता रहा है कि आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था बनाई जाए। समाज में बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। ताकि उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल सके। इसके लिए ब्राह्मण महासभा आगे भी आवाज उठाता रहेगा। इस दौरान विश्वविद्यालय के रिटायर कुलसचिव रामसुमन पाण्डेय ने भी ब्राह्मण समाज में फैली समस्या व उसके निदान को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि यह संगठन एक अच्छा संगठन है और इसके बैनर तले सभी को एकजुट होना चाहिए।

सम्मानित हुए जुझारू कार्यकर्ता
कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण महासभा के ऐसे कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने लगातार संगठन के लिए काम करते हुए अपना पूरा सहयोग प्रदान किया और संगठन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का काम किया है। इस दौरान ब्राह्मण समाज के कई वरिष्ठजनों सहित प्रतिभावान छात्र-छात्राएं सहित उच्च पदों पर काम करने वाले समाज के युवक-युवतियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम को लेकर उत्साह रहा और पूरे समय संगठन को मजबूत बनाने और समाज को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कई रिटायर्ड अधिकारी कर्मचारी सहित ब्राह्मण समाज के लोग व महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com