प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द मिलेगी एक और सौगात, बढ़ जाएगा महंगाई भत्ता
भोपाल। केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का एक प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात देने की तैयारी कर ली है। प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री के पास मजूरी के लिए भेज दिया गया है। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोत्तरी जुलाई 2017 से मिलेगी, जिसका एरियर्स भी कर्मचारियों को दिया जाएगा। इस फैसले के बाद प्रदेश के साढ़े चार लाख कर्मचारियों की सैलरी में एक और वृद्धि हो जाएगी। एक प्रतिशत की वृद्धि के साथ महंगाई भत्ता पांच प्रतिशत हो जाएगा।
केंद्र सरकार की तरह कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की नीति पर काम कर रही है। जिस प्रकार केंद्र ने कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया था, उसी तरह प्रदेश सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ देगी| इससे केंद्र सरकार जब महंगाई भत्ता बढाती है, तभी से प्रदेश में बढोत्तरी लागू हो जाती है। अभी सितंबर माह के दौरान केंद्र सरकार ने एक प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया था। अब वित्त विभाग ने भी इसका प्रस्ताव बनाकर आगे बढ़ा दिया है।
सूत्रों के अनुसार वित्त विभाग के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा देंगे, जिसके बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। इससे बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ प्रदेश के पेंशनर्स सहित पंचायत विभाग के कर्मचारियों को भी दिया जाएगा। इससे पहले प्रदेश में सातवां वेतनमान भी दिया जा चुका है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com