-->

Breaking News

90 के हुए लालकृष्ण आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, राहुल-लालू ने भी दी बधाई


नई दिल्ली : बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीजेपी के वरिष्ठ नेता को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। 

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री ने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देकर विशिष्ठ स्थान बनाया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ आडवाणी जी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं. मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं. ’’

पीएम ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ आडवाणी जी राजनीति के दिग्गज नेता है जिन्होंने राष्ट्र के प्रति अपने कठिन परिश्रम और समर्पण के जरिये अलग स्थान बनाया. ’’ उन्होंने कहा कि हम भाजपा कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं कि हमें हमेशा आडवाणी जी का मार्गदर्शन प्राप्त होता है. भाजपा को बनाने में उनका बहुमूल्य योगदान है.''

राहुल ने आडवाणी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई। आपका दिन बेहतरीन हो। बता दें कि कुछ ही दिन पहले सोशल मीडिया में एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें संसद के केंद्रीय कक्ष में बैठे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल आडवाणी की बात को गंभीरता से सुन रहे हैं।

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने यह नसीहत भी दी कि यदि उनका कोई शिष्य बागी भी हो जाए तो उन्हें चिंता नहीं करनी चाहिए। लालू ने ट्वीट किया, 'आडवाणीजी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। यदि कोई शिष्य बागी भी हो जाए तो चिंता नहीं करनी चाहिए। ईश्वर आपके आगे का जीवन प्रसन्नतापूर्ण, स्वस्थ, सुदीर्घ और सफल बनाएं।'

ममता बनर्जी ने इस अवसर पर ट्वीट कर कहा, लालकृष्ण आडवाणीजी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। उनका स्वस्थ एवं प्रसन्नतापूर्ण लंबा जीवन हो। पूर्व उपप्रधानमंत्री आडवाणी का आज 90वां जन्मदिन है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com