देवास: ATM के मशीन के साथ 12 लाख 41 हजार 400 रूपए ले उड़े चोर
सीसीटीवी केमरे को ब्लेक स्प्रे कर किया काला…एसपी और डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
देवास/कन्नौद । अभी तक सुनने में आया है कि चोर एटीएम में घुसकर उसके अंदर से रुपए चोरी करने का प्रयास किया। जिसमे कई बार सफलता भी नही मिली है चोरो को। वही यहां एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है कि चोर जब एटीएम से रुपए निकालने में कामयाब नहीं हुआ है तो पूरा एटीएम उठाकर ले गए। यह पूरा मामला कन्नौद थाने से चंद कदमों की दूरी यानी 300 मीटर पर घटित हुआ है। जैसे ही पुलिस को इस बात की सूचना मिली चोर एटीएम ही ले गए तो पुलिस के होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर एटीएम चोरो की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार कन्नौद में इंदौर-बैतूल नेशनल हाइवे पर बहिरावद नाके के सामने थाने से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात चोरो ने धावा बोल दिया। जब चोर एटीएम से रूपए निकालने में सफल नही हुए तो एटीएम मशीन को ही ले उड़े। बताया जा रहा है कि चोर अपने साथ लोडिंग वाहन लेकर आए थे। चोरो ने पहले सीसीटीवी केमरे को ब्लेक स्प्रे से काला कर दिया।एटीएम नट बोल्ट के साथ कसा हुआ नहीं था। एटीएम मशीन सिर्फ अंदर रखी हुई थी ।चोर मशीन का तार काटकर उसे लोडिंग वाहन में रखकर चंपत हो गए। बताया जा रहा है कि एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड भी था जो उस समय चाय पीने चला गया था। बैंक प्रबंधन के अनुसार एटीएम के अंदर करीब 12 लाख 41 हजार 400 रूपए थे।फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वही पुलिस एटीएम पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है। सवाल आखिर यह उठता है की जब थाने से चंद कदमो की दूरी पर चोर एटीएम ले उड़ते है तो जिस पर नगर की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले पुलिस महकमे पर सवालिया निशान लगता है।आखिर चोरो ने इतनी बड़ी वारदात को जितनी देर में अंजाम दिया पुलिस को उसकी जानकारी तक नही लगी।
एफएसएल की टीम और डॉग स्कॉट ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
एटीएम चोर साथ ले जानी की वारदात से पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। इधर एफएसएल की टीम के साथ डॉग स्कॉट भी मौके पर पहुंची और मामले की सूक्ष्मता से जांच की। साथ ही बागली एडीओपी दिलीप जोशी, कन्नौद थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार चतुर्वेदी, खातेगांव थाना प्रभारी तहजीब काजी, सतवास थाना प्रभारी अमित सोनी भी मौके पर पहुंचे।
डीआईजी और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
एटीएम मशीन चोरी की वारदात की बड़ी वारदात को देखते हुए उज्जैन रेंज के डीआईजी डॉ.रमणसिंह सिकरवार और एसपी अंशुमानसिंह ने घटना स्थल का दौरा किया और पुलिस महकमे को जरुरी निर्देश दिए।
चोर शातिर…सीसीटीवी कैमरे को रंगने के बाद दिया वारदात को
एफएसएल टीम के अनुसार चोरों ने पहले सीसीटीवी कैमरे को किसी ब्लेक स्प्रे से रंग दिया। जिससे केमरे में उनकी करतुते कैद नही हो पाए। बताया जा रहा सीसीटीवी का रिकॉर्डर एटीएम मशीन में ही रहता है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोर तीन से चार होंगे और कोई लोडिंग वाहन भी अपने साथ लेकर आये थे। चोरो नें पुरी प्लानिंग से वारदात को अंजाम दिया। इस संभावना से भी इंकार नही किया जा सकता है कि चोरो ने पहले एटीएम मशीन को खोलने की कोशिश की होगी और जब नही खुली तो अपने साथी से लोडिंग वाहन बुलवाकर एटीएम मशीन अपने साथ ले गए। यह बात तो तय की चोरों ने पहले रैकी की है। जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया है।
इनका कहना है
पुलिस की टीमें विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
राजेंद्र चतुर्वेदी
थानाप्रभारी,कन्नौद।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com